{"_id":"65bc2bee69f9aa2dff02ff93","slug":"delhi-bjp-aap-demonstration-in-delhi-police-alert-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Protest : आज दिल्ली में आप और भाजपा का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, किसी को अनुमति नहीं; पुलिस ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Protest : आज दिल्ली में आप और भाजपा का एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, किसी को अनुमति नहीं; पुलिस ने कसी कमर
Fri, 02 Feb 2024 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:12 AM IST
सार
पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। पुलिस को दिल्ली के कई इलाकों और पंजाब से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। पुलिस को दिल्ली के कई इलाकों और पंजाब से भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
हालात के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात रहेंगे। उधर, दिल्ली बीजेपी ने भी आज ही AAP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। पुलिस ने उन्हें भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के पास आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आप का आरोप है कि भाजपा देश के लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था को खत्म कर रही है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली और धक्काशाही इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
आप ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना बेहद जरूरी है। जिस तरह से भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रही है, अगर वह 2024 में फिर सत्ता में आ गई तो वे चुनावी प्रक्रिया को ही खत्म कर देंगे।