फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Biggest supplier of fake cancer injections arrested

Delhi : कैंसर के नकली इंजेक्शनों का सबसे बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, देश के कई शहरों में करता था गोरखधंधा

Thu, 14 Mar 2024 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 02:08 AM IST
सार

उसकी मुजफ्फरपुर, बिहार में पापुलर मेडिकल के नाम से केमिस्ट की दो सबसे बड़ी दुकानें हैं। वह नकली इंजेक्शन मुंबई, पुणे और बैंगलुरू में सप्लाई करता था। आरोपी ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया हुआ है।

विज्ञापन
Delhi : Biggest supplier of fake cancer injections arrested
Demo Pic - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कैंसर के नकली इंजेक्शन बनाने व सप्लाई करने के मामले में नकली इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर आदित्य कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी मुजफ्फरपुर, बिहार में पापुलर मेडिकल के नाम से केमिस्ट की दो सबसे बड़ी दुकानें हैं। वह नकली इंजेक्शन मुंबई, पुणे और बैंगलुरू में सप्लाई करता था। आरोपी ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक किया हुआ है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आदित्य कृष्ण को मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी आदित्य कृष्ण को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया। उसे दिल्ली लाया गया है। इस मामले में ये आठवीं गिरफ्तारी है। वह नीरज चौहान से इंजेक्शन व दवाइयां खरीदता था। वह दिल्ली-एनसीआर में भी सप्लाई करता था। आरोपी गिरोह सरगना विफिल जैन के कर्मचारी सूरत सत से नकली इंजेक्शन खरीदता था।
विज्ञापन


इसके अलावा वह गिरोह के अन्य सदस्य नीरज चौहान से भी नकली इंजेक्शन खरीदता था। पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी दो तरह के नकली इंजेक्शन बनाते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 1.97 लाख रुपये के इंजेक्शन में ये 100 रुपये की दवाई डालते थे। एक इंजेक्शन आदित्य कृष्ण को एक लाख रुपये में मिलता था। ये आगे उसे 1.20 लाख रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़त का पता कर रही है पुलिस-
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक तो पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी कैसे कैंसर के इलाज में काम आने वाले नकली इंजेक्शन बनाते थे। अब पुलिस इस बात की जांच करेगी कि आरोपियों का इंजेक्शन लेने से कितने मरीजों की मौत हुई और कितने मरीजों की स्थिति गंभीर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed