फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bhajanpura police reveals a relative killed five of a family

भजनपुरा हत्याकांड: 30 हजार के लिए फुफेरे भाई ने की थी पूरे परिवार की हत्या, गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2020 10:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 Feb 2020 10:07 PM IST
सार

-भजनपुरा हत्याकांड : शंभू से उधार लिए रुपये वापस करने में रहा था आनाकानी, गिरफ्तार

-भजनपुरा हत्याकांड : शंभू से उधार लिए रुपये वापस करने में रहा था आनाकानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
Delhi bhajanpura police reveals a relative killed five of a family
शवों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के भजनपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मामले को सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि परिवार के मुखिया शंभू के मामा के बेटे प्रभु ने पैसे के लेनदेन को लेकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया है कि इनके बीच 30 हजार की कमेटी को लेकर विवाद था।

विज्ञापन


क्या है मामला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस भीतर पहुंची तो दंपती और उनके तीन बच्चों के 6-7 दिन पुराने बुरी तरह सड़े-गले शव मिले।
विज्ञापन


इनकी शिनाख्त शंभूनाथ चौधरी (43), पत्नी सुनीता (37), बेटे शिवम कुमार (17), सचिन (14) और बेटी कोमल (12) के रूप में हुई। दंपती का शव एक कमरे से मिला, जबकि तीनों बच्चों के शव दूसरे कमरेभजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस की मानें तो मृतक शंभू के फुफेरे भाई प्रभुनाथ चौधरी ने महज 30 हजार रुपये के लिए शंभू और उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी। शंभू से उसने 30 हजार रुपये ले रखे थे, लेकिन वह रुपये वापस नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने हत्याकांड का राज खोलते हुए आरोपी प्रभुनाथ (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फरवरी को प्रभुनाथ ने शंभू के घर पहुंचकर पहले उसकी पत्नी सुनीता का नोकझोंक के बाद गला घोटा, बाद में उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। इसके बाद बेटी कोमल, बेटे शिवम और सचिन को मौत के घाट उतार दिया। चार घंटे घर में बिताने के बाद उसने शंभू को फोन कर गामड़ी गांव बुलाया। वहां दोनों ने शराब पी और रात 11 बजे उसे भी घर लेकर पहुंचा, वहां उसकी भी हत्या कर दी। बाद में आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हत्याकांड से पर्दा उठाया।

संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह भजनपुरा की गली नंबर-11 में पुलिस को शंभू, पत्नी सुनीता, तीन बच्चे शिवम, सचिन व कोमल के शव बरामद हुए थे। शव इतनी सड़ी-गली हालत में थे कि उनकी मौत की वजह पता नहीं चल पा रही थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया। इंस्पेक्टर विनय यादव की टीम ने भी पड़ताल शुरू की। 

टीम ने शंभू के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया, तो उस पर आखिरी कॉल शंभू के फुफेरे भाई प्रभुनाथ की थी। इसके अलावा गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो तीन फरवरी को दोपहर 3.30 बजे प्रभुनाथ को घर में घुसते हुए और शाम 7 बजे निकलते देखा गया। बाद में रात को दोबारा 11 बजे शंभू के साथ आता फुटेज में देखा गया। पुलिस ने शक के आधार पर प्रभुनाथ को बुलाया। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करने लगा लगा, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। 

ऐसे दिया था अंजाम

भजनपुरा में ही परिवार के साथ रहने वाला प्रभुनाथ लक्ष्मी नगर स्थित एक इंस्टीट्यूट में नौकरी करता था। उसने कुछ समय पहले शंभू से 30 हजार रुपये ब्याज पर लगवाने के नाम पर लिए थे, लेकिन रुपये वह वापस नहीं करा रहा था। वारदात वाले दिन प्रभुनाथ ने शंभू को लक्ष्मी नगर आने के लिए कहा और खुद 3.30 बजे उसके घर पहुंच गया। वहां सुनीता ने उससे नोकझोंक शुरू की तो करीब 3.45 बजे उसका गला घोट दिया। इसके बाद उसके सिर पर रॉड से वार कर दिया। बाद में शव को घसीटकर अंदर वाले कमरे में ले गया।

शाम करीब 5 बजे कोमल ट्यूशन पढ़कर लौटी तो आरोपी ने कमरे में अंधेरा कर उसे अंदर बुलाया। पीछे से वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। शिवम भी किसी दोस्त से मिलकर शाम 5.45 बजे घर लौटा, तो प्रभुनाथ ने अंदर बुलाकर उसके भी सिर पर रॉड से हमला कर मार दिया। बाद में सचिन 6.45 बजे पहुंचा तो उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शंभू को फोन किया। वह उसे बाइक से लेकर गामड़ी गांव पहुंचा। वहां शंभू को उसने शराब पिलाई और उसने खुद बियर पी। देर रात 11 बजे वह शंभू को नशे की हालत में लेकर घर पहुंचा और सिर पर वार कर 11.30 बजे उसे भी मार दिया। बाद में वह घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। से मिले। शवों के पास ही एक हथौड़ा और आरी बरामद हुई है।

आशंका है कि वारदात में इनका इस्तेमाल किया गया। शंभूनाथ के मकान का ताला बाहर से बंद था। वारदात की सूचना पर संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार समेत तमाम आला अधिकारियों, क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed