फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi became the vehicle to keep the millionaires

शौकीन मिज़ाजों की दिल्ली अब वाहन रखने में भी बन गई करोड़पति

Sat, 04 Mar 2017 04:13 PM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Mar 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi became the vehicle to keep the millionaires
demo bike
मौजमस्ती और खुद पर खर्च करने की शौकीन दिल्ली ने मोटर-वाहन रखने में करोड़पति बनकर नया रिकार्ड कायम किया है। दिसंबर, 2016 तक दिल्ली में 63.21 लाख दुपहिया और 30.33 लाख कार समेत एक करोड़, 41 हजार वाहन रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इसमें पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात करें तो महज 33 हजार और 30 हजार मैक्सी कैब के साथ एक लाख ऑटो रिक्शा हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली की आबादी 2011 की जनगणना के हिसाब से 1.67 करोड़ है, जो प्रोजेक्टेट आबादी के हिसाब से 2 करोड़ से भी 2016 में कम है। इसे यूं कह सकते हैं कि बच्चा हो या बड़ा, हर दूसरे आदमी के पास कोई न कोई वाहन है। वहीं परिवार में वाहनों की संख्या की बात करें तो यहां 2011 की जनगणना के हिसाब से 34 लाख परिवार हैं।
विज्ञापन


ऐसे में हर परिवार में वाहनों की संख्या तीन के आसपास बनती है। सेंटर फॉर साइंस की पर्यावरण विशेषज्ञ अनुमिता राय चौधरी का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठीक करने के साथ पार्किंग व वाहन रजिस्ट्रेशन महंगा करना पड़ेगा। वाहनों की बढ़ती संख्या को रोकना जरूरी है। दिल्ली में वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 5-7 लाख वाहनों के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। मार्च, 2016 तक 97 लाख वाहन रजिस्टर हुए थे, जो महज 9 महीने में दिसंबर, 2016 तक 1 करोड़ के पास पहुंच गया। दिल्ली में वाहन रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा चेन्नई, मुंबई और कोलकाता के आंकड़े को जोड़ दें तो उससे ज्यादा है। 


पब्लिक ट्रांसपोर्ट ठीक करने की जरूरत : केजरीवाल 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ही ऑनलाइन सेवाएं शुरू किए जाने वाले कार्यक्रम में माना कि ट्रैफिक और प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट बड़े स्तर पर करने की जरूरत है। 100-100 बसें लाने से काम नहीं चलेगा, हजार में लाना पड़ेगा। 
---
मोटर साइकिल, स्कूटर        63, 21, 413
कार                30, 33, 059
बसें                         33, 228
थ्री व्हीलर             1, 04, 854
मैक्सी कैब                29, 948


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed