फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi beat Rajsthan to 7 run

दिल्ली ने तोड़ा राजस्थान का सपना

Sat, 12 Apr 2014 05:27 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi beat Rajsthan to 7 run

क्षितिज शर्मा (57 रन) के शानदार अर्द्धशतक और जावेद खान (4/18) व योगेश नागर (3/13) की शानदार गेंदबाजी की बदलौत दिल्ली मुश्ताक अली ट्राफी के अगले चरण में पहुंच गई। सुपरलीग के ग्रुप बी मुकाबले शनिवार को उसने राजस्थान को सात रन से हराया।

विज्ञापन


दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

के बाद राजस्थान को अर्जित गुप्ता (72 रन) की संघर्षपूर्ण पारी भी जीत नहीं दिला सकी। राजस्थान की पूरी टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई।

राजस्‍थान प्रतियोगिता से बाहर

Delhi beat Rajsthan to 7 run

दिल्ली ने इस तरह ग्रुप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और वह आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

राजस्थान को फाइनल की उम्मीदों के लिए यह मैच जीतना था लेकिन इस हार से उसकी उम्मीदें टूट गई और वह आठ अंकों के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा।

हालांकि इस करो या मरो वाले मैच में राजस्‍थान ने पूरा जोर लगाया। ले‌किन राजस्‍थान के बल्लेबाजों ने अपेक्षा के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं की। इसी वजह से राजस्‍थान को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की जीत में क्षितिज चमके

Delhi beat Rajsthan to 7 run

दिल्ली ने इस बार ओपनिंग में प्रतिभाशाली बल्लेबाज समर्थ सिंह को उतारा जो पिछले मैच में मध्यक्रम में खेले थे। दिल्ली ने अच्छी शुरआत की और 4.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 33 रन जोड डाले। आदित्य कौशिक दस रन बनाकर आउट हुए जबकि समर्थ ने 21 गेंदों पर 23 रन में पांच चौके लगाए।

प्रत्यूष सिंह एक रन बनाकर आउट हुए और दिल्ली ने तीन रन के अंतराल में अपने तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन क्षितिज शर्मा और योगेश नागर ने चौथे विकेट के लिए 85 रन की अहम साझेदारी की। क्षितिज ने 42 गेंदों पर 57 रन में चार चौके और चार छक्के लगाए।

क्षितिज दिल्ली के 121 के स्कोर पर आउट हुए। नागर ने 30 गेंदों पर नाबाद 29 रन में दो चौके लगाए जबकि सुमित नरवाल ने सात गेंदों पर नाबाद 17 रन में दो चौके और एक छक्का उडाया। राजस्थान की तरफ से विनोद छांवडिया ने 23 रन पर दो विकेट लिए।

विज्ञापन

काम नहीं आई अर्जित की पारी

Delhi beat Rajsthan to 7 run

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम अंकित लांबा (30 रन) और अर्जित गुप्ता (72 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी। लेकिन मध्यम तेज गेंदबाज जावेद खान और आफ स्पिनर नागर ने कहर बरपाते हुए सात विकेट लेकर राजस्थान की पारी को 137 रन पर निपटा दिया।

जावेद ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए जबकि नागर ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शैली शौर्य को 28 रन पर एक विकेट मिला।

राजस्थान के अर्जित गुप्ता ने 36 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 72 रन की विस्फोटक पारी खेली लेकिन उनके आउट होने के साथ राजस्थान की पारी का पतन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed