{"_id":"628899598f9bf75fd92c8eaf","slug":"delhi-bawana-and-pandav-nagar-fire-many-fire-tenders-at-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बवाना और पांडव नगर में लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बवाना और पांडव नगर में लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर
Sat, 21 May 2022 04:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 21 May 2022 04:09 PM IST
सार
दोनों ही घटनाओं में अब तक किसी भी जनहानि की कोई खबर नहीं है। अब तक यह भी पता नहीं चल सका है कि इन जगहों पर आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शनिवार दिन में दो इलाकों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताते चलें कि आज सुबह करीब 11.05 बजे ही बवाना की एक फैक्टरी और पांडव नगर इलाके में आग लग गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बवाना की एक फैक्टरी में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद सात-आठ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
वहीं आग की एक अन्य घटना में पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग को इस हादसे की सूचना 11.05 बजे मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दोनों ही घटनाओं में अब तक किसी भी जनहानि की कोई खबर नहीं है। अब तक यह भी पता नहीं चल सका है कि इन जगहों पर आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ है।