फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Smuggling of stolen mobile phones to Bangladesh, police busted the gang, accused arrested

Delhi: बांग्लादेश तक चोरी के मोबाइल फोन की तस्करी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 04:56 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Sep 2024 04:56 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन बांग्लादेश तक पहुंचाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया और 60 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए।

विज्ञापन
Delhi: Smuggling of stolen mobile phones to Bangladesh, police busted the gang, accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चोरी के मोबाइल देश के बाहर पहुंचाने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक बांग्लादेशी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष में बांग्लादेश समेत कई देशों में चोरी के 1000 से ज्यादा मोबाइल पहुंचा चुके हैं। ये दिल्ली-एनसीआर व मेरठ से चोरी के मोबाइल खरीदते थे। इनके कब्जे से 60 हाई-एंड एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दिल्ली में चोरी के 10 मामलों का खुलासा किया गया। आरोपी बांग्लादेशी मोरजेन हुसैन(35) पाकिस्तान से भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए नकली भारतीय मुद्रा की तस्करी के मामले में एक आरोपी को पहले एनआईए ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि इंस्पेक्टर विवेकानंद व एसआई सुमित कुमार की टीम चोरी के मोबाइल फोन की चोरी और अवैध व्यापार में शामिल संगठित गिरोहों को पकडऩे का काम सौंपा गया। जांच में पता चला कि चोरी के मोबाइल फोन भारत से तस्करी करके बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों में भेजे जा रहे थे, जहां इन मोबाइल फोन को ग्रे मार्केट में बेचा जाता था।
विज्ञापन


टीम में तैनात हवलदार पंकज गुप्ता को एक गुप्त सूचना मिली कि तीन संदिग्ध मोरजेन हुसैन, मिठू सेख और मोहम्मद असिक, जो चोरी के मोबाइल फोन के रिसीवर और सप्लायर हैं, बड़ी मात्रा में 70-80 चोरी के मोबाइल फोन दिल्ली से ले जा रहे हैं। एसीपी पवन कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद, एसआई सुमित कुमार, एएसआई महेश पाटिल, हवलदार कमल व हवलदार रजत की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मोरजेन हुसैन, मिठू सेख और मोहम्मद असिक को दिल्ली के न्यू सीमापुरी स्थित उनके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मोरजेन हुसैन और मिठू सेख ने खुलासा किया कि वह सीमापुरी, दिल्ली और शाहिदनगर, यूपी से रिहान और साकिर नामक अपने साथियों से चोरी के सामान/मोबाइल फोन खरीदते हैं और आगे इन चोरी के मोबाइल फोन को मालदा, पश्चिम बंगाल में मासूम और मनन नामक अपने साथियों को सप्लाई करते हैं। इन चोरी के मोबाइल फोन को आगे ग्रे मार्केट में बांग्लादेश में बेचा जाता है। आरोपी मोहम्मद असिक मासूम और मनन के निर्देश पर बरामद मोबाइल फोन की डिलीवरी लेने आया था ताकि इन मोबाइल फोन को बांग्लादेश में आगे सप्लाई कर सके। वह चोरी के मोबाइल फोन लेने के लिए अक्सर दिल्ली आता रहता है।

आरोपी अब तक डेढ़ साल की अवधि में बांग्लादेश में लगभग 1000 मोबाइल फोन सप्लाई कर चुके हैं। आरोपी मोरजेन हुसैन (35) का गांव भारत-बांग्लादेश सीमा के पास है। आरोपी मिठू सेख (28) के 4 छोटे भाई हैं। मोहम्मद असिक (25) स्नातक है। वह चोरी के मोबाइल फोन लेने के लिए अक्सर भारत आता-जाता रहता है।

आरोपी वर्ष 2012 में आरोपी मोरजेन हुसैन को एनआईए ने भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए पाकिस्तान से 500 और 1000 रुपये के नकली भारतीय नोटों (नकली भारतीय मुद्रा नोट) की तस्करी करने और पूरे भारत में इसे प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था। चूंकि उसका ठिकाना बांग्लादेश में था, इसलिए जेल से बाहर आने के बाद उसने चोरी के मोबाइल फोन का धंधा शुरू कर दिया। मोहम्मद असिक के नाम से जारी एक बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed