{"_id":"6322c760bd1b2336652847a6","slug":"delhi-azam-khan-condition-improves-will-be-discharged-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आजम खां की हालत में सुधार, सपा नेता को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आजम खां की हालत में सुधार, सपा नेता को अस्पताल से मिली छुट्टी
Thu, 15 Sep 2022 04:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:32 PM IST
सार
आजम खां मंगलवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में ठहरे हुए थे। जहां उन्होंने कुछ असहज महसूस किया तो उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम उनको सर गंगाराम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया तो उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे।
विज्ञापन
आजम खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजम खां को हार्ट अटैक आने के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार को नार्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके हार्ट में ब्लॉकेज की जानकारी मिलने के बाद एंजियोप्लास्टी के बाद स्टेंट डालकर डॉक्टर ने उनके दिल की धमनी में ब्लॉकेज खोल दिया।
विज्ञापन
जेल से आने के बाद तीसरी बार हुए बीमार
आजम खां सीतापुर की जेल में लगभग 27 महीने रहे। वहां से जमानत पर छूटने के बाद वे अस्वस्थ चल रहे हैं। तीसरी बार उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इसी साल मई माह में जेल से छूटने के बाद आजम खां को सांस लेने में तकलीफ की वजह से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
उस वक्त सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने वहां पहुंचे थे। अगस्त माह में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी तब उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तीसरी बार फिर आजम खां को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन