{"_id":"6a4f96bc98573ae25d060cc5","slug":"delhi-athletes-to-showcase-their-prowess-at-the-south-asian-karate-championship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144871-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
12 जुलाई को ढाका के लिए रवाना होगी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 13 जुलाई से आयोजित होने वाली साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में दिल्ली के कई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय दल 12 जुलाई को ढाका रवाना होगा। टीम के कोच अनिकेत गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ी बीते कई महीनों से अभ्यास कर रहे हैं। फिटनेस, तकनीक और रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली के खिलाड़ी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे। इस चैंपियनशिप में दक्षिण एशिया के कई देशों के शीर्ष कराटे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है। कोच अनिकेत गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और पूरी टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरने के लिए तैयार है।