{"_id":"1cd48cf25f1b2ea5aacf443c1058f68d","slug":"delhi-assembly-would-have-its-own-tv-channel-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा का भी होगा अपना टीवी चैनल : गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा का भी होगा अपना टीवी चैनल : गोयल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jan 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होना चाहिए। दिल्ली विधानसभा का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष के विधायकों की संख्या महज पांच प्रतिशत है बावजूद उन्हें यह पद दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा व राज्यसभा की तरफ विधानसभा का भी एक अपना टीवी चैनल होना चाहिए। गांधी नगर में आयोजित चेंजिंग पब्लिक परसेप्सन ऑफ लेजिस्लेचर विषय पर आयोजित संगोष्ठी में गोयल अपने विचार रखें।
विज्ञापन
इस मौके पर गोयल ने यह भी कहा कि राज्यपाल व उपराज्यपाल के भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष पद के लिए 10 प्रतिशत सदस्यों वाले नियम पर भी सवाल उठाया। कहा कि इस मामले में दिल्ली विधानसभा ने उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विधानसभा के कुल सदस्यों में विपक्ष महज पांच प्रतिशत है बावजूद भाजपा को नेता प्रतिपक्ष का पद दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा स्वतंत्र टेलीविजन चैनल जल्द ही लाने का प्रयास कर रही है।
यह चैनल लोकसभा व राज्यसभा टीवी के तर्ज पर ही होगा। विधानसभा टीवी के लिए लाइसेंस देने में किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा को ई-विधानसभा बनाने की मुहिम शुरू हो गई है।