दिल्ली: कार पर लिखा था, 'विधायक का बेटा', आप और भाजपा में छिड़ा सियासी संग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह ने 14 जुलाई को ट्वीटर हैंडल पर एक डस्टर एसयूवी गाड़ी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में कार के पिछले शीशे पर बायीं ओर विहान नाम लिखा था, जबकि दाहिनी ओर लिखा था Son of MLA
सिरसा ने इस पोस्ट के साथ लिखा पापा विधायक हैं हमारे, ये गाड़ी है आप विधायक और दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बेटे की'। सिरसा ने लिखा था कि इसे ज्याजा से ज्यादा शेयर कीजिए, जिससे यह पता चले कि आम आदमी पार्टी के लीडर कैसे पॉलिटिक्स बदल रहे हैं।
अकाली दल के विधायक के मुताबिक यह गाड़ी आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बेटे सुमित गोयल की है। सिरसा के ट्वीट के बाद राम निवास गोयल ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है।
“पापा विधायक हैं हमारे”
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) July 15, 2019
.
.
.
ये गाड़ी है आप विधायक और दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल के बेटे की
RT maximum to show Delhi people how @AamAadmiParty Leaders are changing the politics!@DelhiAssembly pic.twitter.com/0G5La2VcBM
नोटिस मिलते ही विधायक मनजिंदर सिंह ने फिर ट्वीट किया और हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जो लोग गली बाजारों में आम जनता से थप्पड़ खाते हों जिनके खिलाफ CBI के मुकदमे चल रहे हों और जो हर केस में माफिया मांगते रहे हो, उनकी क्या ही इज्जत, क्या ही मान और क्या ही मान हानि होगी।
दूसरे ट्वीट में लिखा कि मैं एक बार फिर कहूंगा इन आम आदमी पार्टी के लीडरों ने घोटाले और हवाले का पैसा इकट्ठा करके बेनामी गाड़ियां ले रखी है और ये बात मैं साबित करके दिखाऊंगा।
मैं एक बार फिर कहूंगा - इन @AamAadmiParty लीडरों ने घोटाले और हवाले का पैसा इकट्ठा करके बेनामी गाड़ियां ले रखी है
— Manjinder S Sirsa (@mssirsa) July 19, 2019
और ये बात मैं साबित करके दिखाऊंगा@ANi @ndtv @htTweets @thetribunechd @TimesNow @republic https://t.co/lRmzoUrW1k