{"_id":"5eda12a28ebc3e908c642407","slug":"delhi-assembly-speaker-secretary-tests-corona-positive-26-reports-awaited-drdo-1-employee-positive-a-floor-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव कोरोना पॉजिटिव, डीआरडीओ में भी एक संक्रमित, फ्लोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव कोरोना पॉजिटिव, डीआरडीओ में भी एक संक्रमित, फ्लोर सील
Fri, 05 Jun 2020 03:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Jun 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : Twitter
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के सचिव कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्पीकर ब्रांच के सभी कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट आज आनी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्पीकर के सचिव बीते 11 दिनों से विधानसभा में नहीं आए हैं। जानकारी के अनुसार उन्हें 28 मई को बुखार आया था, तब से वह घर पर ही क्वारंटीन हैं। रविवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
उनकी रिपोर्ट आने के बाद 1 जून को विधानसभा स्पीकर ब्रांच को सील कर दिया गया। स्पीकर ब्रांच के सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। करीब 26 लोगों के टेस्ट हुए हैं जिनकी रिपोर्ट आज आने वाली है।
विज्ञापन
डीआरडीओ का एक कर्मी संक्रमित, एक फ्लोर सील
डीआरडीओ का भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसके बाद डीआरडीओ के इमारत का एक फ्लोर सील कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि अगले दो दिन के लिए निर्माण भवन भी बंद रहेगा, ताकि यहां सैनिटाइजेशन किया जा सके। यहां कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
लेडी हार्डिंग की एक डॉक्टर संक्रमित
लेडी हार्डिंग अस्पताल की एक एनेस्थीसिया की रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद से उसके संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन किया गया है।