फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Session 2024 Uproar in the assembly over the election of MCD standing committee member

Delhi Assembly Session: BJP का मकसद दिल्ली को ठप कराना,विधानसभा में बोले केजरीवाल, जानें CM आतिशी ने क्या कहा

Fri, 27 Sep 2024 05:17 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 27 Sep 2024 05:17 PM IST
सार

आप के विधायकों ने कहा निगम में लोकतंत्र की हत्या हुई। एलजी ने पीछे के रास्ते से चुनाव करवाने की कोशिश की। जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मेयर की होती है। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Session 2024 Uproar in the assembly over the election of MCD standing committee member
सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल (विधानसभा) - फोटो : youtube/Delhi Govt

विस्तार

दिल्ली नगर निगम में चुनाव के मसले पर दिल्ली विधानसभा में हंगामा हुआ है। वहीं आज विधानसभा सत्र का दूसरा और अंतिम दिन है। विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी के साथ दिल्ली की सड़कों का दौरा करने निकला था। जेल जाने से पहले सड़कों की हालत अच्छी थी। उसके बाद सड़कों की हालत खराब हो गई है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने सदन में आतिशी को सौंपी चिट्ठी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी को मैं चिट्ठी लिखूंगा। सड़कों की जांच की। दिल्ली की सड़के खराब है। मुझे गिरफ्तार करने के पीछे दिल्ली को ठप करना था। पार्टी को बदनाम करना था। इनकी पार्टी के बड़े नेता ने मुझे बताया कि काम को ठप किया गया। हमें दिल्ली के सभी रूके हुए कामों को पूरा कराना है। केजरीवाल ने सदन में आतिशी को चिट्ठी दी।
विज्ञापन


आज का दिन आप के लिए खुशी का दिन: सीएम आतिशी
दिल्ली विधानसभा में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि लगभग डेढ़ साल बाद आम आदमी पार्टी में शुखियों के दिन आए हैं। विधानसभा में हमारे राम और लक्ष्मण यानी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मौजूद हैं। लेकिन इससे ज्यादा दुख की बात ये है कि भाजपा के षड्यंत्र की वजह से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विजेंद्र गुप्ता के बयान पर सिसोदिया का पलटवार
विधानसभा में संबोधन के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरी दुनिया में जो केस आतंकवादियों और ड्रग माफियाओं पर लगाये जाते हैं, इन्होंने वो केस अरविंद केजरीवाल और मुझ पर लगाए हैं। क्या अरविंद केजरीवाल और मैं आतंकवादियों और ड्रग माफिया की फंडिंग करते हैं। जब मैंने पहला बजट पेश किया तो उस समय दिल्ली का बजट 30,000 करोड़ था जो आज 75,000 करोड़ से ज़्यादा है। अगर हमें बेईमानी करनी होती तो यहां ना कर लेते। लेकिन हमें बेईमानी नहीं करनी थी, इसलिए कुछ सालों में ही ईमानदारी से टैक्स कलेक्शन कर 30,000 करोड़ के बजट को 75,000 करोड़ तक पहुंचाया।

आप के विधायकों ने कहा निगम में लोकतंत्र की हत्या हुई। एलजी ने पीछे के रास्ते से चुनाव करवाने की कोशिश की। जबकि चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मेयर की होती है।
भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में आप ने लोकतंत्र की हत्या की। चुनाव की तारीख पहले ही घोषित हो गई है। फिर चुनाव को होने क्यों नहीं होने दे रही है।


दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने गलत तरीके से दिल्ली नगर निगम के स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। लगता है उप राज्यपाल ने चंडीगढ़ में हुई घटना से सीख नहीं ली। इस घटना से बहुत दुखद हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed