फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections Congress appointed Qazi Mohammad Nizamuddin in-charge of State Congress

दिल्ली विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आलाकमान ने किया बड़ा बदलाव, बाबरिया को हटाकर काजी मोहम्मद को सौंपी कमान

Mon, 25 Nov 2024 06:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Nov 2024 06:26 PM IST
सार

कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश प्रभारी बदल दिया है। कांग्रेस ने बाबरिया को हटाकर काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। यह बदलाव मुस्लिम समुदाय को एक सशक्त संदेश देने की दिशा में किया गया है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए इस समुदाय को अपने पाले में लाना जरूरी हो गया है।
 

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections Congress appointed Qazi Mohammad Nizamuddin in-charge of State Congress
काजी मोहम्मद निजामुद्दीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन को दुरुस्त करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। उसने संगठन के स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है। इस कड़ी में उसने प्रदेश प्रभारी बदल दिया है। वहीं, प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति करने और उम्मीदवार तय करने के मामले में स्क्रीनिंग कमेटी गठित करने में अपने परंपरागत मुस्लिम समुदाय को वापस अपनी ओर लाने के लिए भी पहल की है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को विवादों के कारण हटा दिया। बाबरिया के नेतृत्व में पार्टी कई मुद्दों से जूझ रही थी। उनसे विवाद होने के कारण लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था और वे अपने कई साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका था, जिससे पार्टी को अपने संगठन और नेतृत्व में सुधार की आवश्यकता महसूस हुई। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने बाबरिया को हटाकर काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है। यह बदलाव मुस्लिम समुदाय को एक सशक्त संदेश देने की दिशा में किया गया है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए इस समुदाय को अपने पाले में लाना जरूरी हो गया है। काजी मोहम्मद निजामुद्दीन की नियुक्ति से कांग्रेस यह साबित करना चाहती है कि वह मुस्लिम समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए तत्पर है। निजामुद्दीन उत्तराखंड से विधायक हैं। वह कांग्रेस के सचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने उम्मीदवार तय करने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी और रणनीतिक रूप से किया जाए। स्क्रीनिंग कमेटी में पार्टी के दिग्गज नेता रसीद मसूद के खानदान से सांसद इमरान मसूद को सदस्य बनाया गया है। इमरान मसूद का नाम कांग्रेस में एक ताकतवर नेतृत्व के तौर पर उभरकर सामने आया है और उनकी उपस्थिति कमेटी में कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक संदेश देगी।


इस कमेटी की अध्यक्षता मीनाक्षी नटराजन को दी गई है, जो पार्टी के अंदर एक प्रमुख नेता मानी जाती हैं। मीनाक्षी नटराजन का अनुभव और उनकी चुनावी रणनीतियों का कौशल पार्टी के लिए लाभकारी हो सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी के एक और सदस्य प्रदीप नरवाल होंगे, जो पार्टी के लिए नये नेतृत्व के तौर पर महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इस कमेटी का गठन कांग्रेस की योजना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से पार्टी की विचारधारा और जनता की उम्मीदों के अनुरूप हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed