{"_id":"679fd6d1e4a522853a002f57","slug":"delhi-assembly-elections-claim-of-70-slips-reaching-but-the-situation-is-reversed-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव : 70% पर्चियां पहुंचने का दावा... लेकिन स्थिति उलट, एप के माध्यम से भी मिल जाएगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चुनाव : 70% पर्चियां पहुंचने का दावा... लेकिन स्थिति उलट, एप के माध्यम से भी मिल जाएगी पूरी जानकारी
Mon, 03 Feb 2025 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:05 AM IST
सार
एप के माध्यम से मतदाता पोलिंग बूथ की जानकारी और अधिकारियों के नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता की वोटर आईडी यानी मतदाता पहचान पत्र कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो भी वोटर हेल्पलाइन ऐप की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के माध्यम से चुनाव से पूर्व अबतक 70 प्रतिशत मतदाताओं के घर पर मतदाता पर्ची पहुंचाने का दावा किया गया है। लेकिन अभी सैकड़ों मतदाता के घर मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
हालांकि ऐसे लोग घर बैठे मोबाइल, कंप्यूटर, डेस्कटॉप के माध्यम से मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर्ची में मतदान केंद्र स्थल की जानकारी के साथ बूथ की भी जानकारी अंकित होती है।
विज्ञापन
मतदाताओं को घर बैठे मतदाता पर्ची प्राप्त करने के लिए प्ले स्टोर में जाकर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के माध्यम से मतदाता अपनी वोटर स्लिप यानी मतदाता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें उनका नाम, मतदान केंद्र और अन्य जानकारी होती है।
विज्ञापन
एप के माध्यम से मतदाता पोलिंग बूथ की जानकारी और अधिकारियों के नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर मतदाता की वोटर आईडी यानी मतदाता पहचान पत्र कहीं गुम हो गया है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है, तो भी वोटर हेल्पलाइन ऐप की सहायता ले सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट www.voters.eci.gov.in से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।