Delhi Election 2020: भाजपा की EC से मांग, सीएए विरोधी आंदोलनों का खर्च आप के चुनाव खर्च में जुड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी की शिकायत करते हुए सीएए विरोधी धरना प्रदर्शनों का खर्च उसके चुनावी खर्च में जोड़ने की मांग की है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव प्रचार के दौरान नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के खर्च को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में जोड़ा जाए।
BJP also demands that an independent Election Expenditure Observer be appointed 'to inquire and verify the facts on the ground so that appropriate action can be taken against the culprits.' https://t.co/5c6oAy2Ksh
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 30, 2020
भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, सांसद मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय सह-प्रमुख मीडिया संजय मयूख और न्यायिक मामलों के संयोजक नीरज ने यह शिकायत आयोग के सामने रखी।
भाजपा ने आयोग से शिकायत के आधार पर अनुरोध किया है कि शाहीन बाग और उसी प्रकार अन्य स्थानों पर सीएए कानून के खिलाफ हो रहे आंदोलन का सारा खर्चा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में शामिल किया जाए। आम आदमी पार्टी को जल्द से जल्द नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए।
भाजपा की मांग है कि मामले में एक निष्पक्ष चुनाव व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त कर जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी के साथ पर्यवेक्षक द्वारा पूरी दिल्ली में चल रहे शाहीन बाग जैसे आंदोलनों पर नजर रखवाई जाए। भाजपा ने आयोग से मांग की है कि आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों के खातों की जांच की जाए और उनसे पूरा रिकार्ड मांगा जाए।