फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly elections amit shah najafgarh rally kejriwal yamuna river pollution

Delhi Election 2020: अमित शाह बोले- केजरीवाल जी, आप खुद को दिल्ली समझते हो क्या?

Wed, 29 Jan 2020 05:56 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 29 Jan 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly elections amit shah najafgarh rally kejriwal yamuna river pollution
amit shah - फोटो : ani

दिल्ली में चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रैली की और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

विज्ञापन



रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने (आप) कहा था कि वे यमुना नदी का पानी साफ कर देंगे। केजरीवाल जी, आज मैं आपको चुनौती देता हूं कि अपनी कमीज उतारिए और यमुना में डुबकी लगाइए। आपको यमुना नदी की हालत का अंदाजा हो जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो प्रदूषण का स्तर है इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार है। दिल्ली की हवा में जहर घुला है। 

अमित शाह ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब आप 8 तारीख को मतदान करें, तो ये मत सोचना कि आपका एक वोट किसी को विधायक बनाएगा। आपका एक वोट बहुत ताकतवर है। आपका एक वोट पूरे देश में ये संदेश देने वाला है कि दिल्ली के मतदाता शाहीन बाग वालों के साथ है या भारत माता के बेटों के साथ है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। जब हमारे विधायकों ने दिल्ली के स्कूलों की पोल खोली तो केजरीवाल कह रहे हैं कि आप दिल्ली का अपमान कर रहे हो। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जी, इंदिरा जी को एक जमाने में उनके आस-पास रहने वाले कहते थे 'इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा'। अब हम आपके झूठ का पर्दाफश करते हैं इसमें दिल्लीवालों का क्या अपमान हुआ? आप अपने आप को दिल्ली समझते हो क्या?


अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बना दो, मैं आपसे कहता हूं कि पांच साल में जहां झुग्गी है वहीं पक्का मकान देने का काम मोदी जी करेंगे। हमने कहा था कि डीडीए की लैंड पॉलिसी देहात और किसानों के लिए हम बनाएंगे। आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। इसी के कारण शहरी विकास से जुड़ी हुई सारी योजनाएं गांव में आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed