राहुल-प्रियंका-केजरीवाल पर अमित शाह का हमला, बोले- इन लोगों ने दिल्ली में दंगा करवाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कस ली है। इसे लेकर रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान तालकटोरा स्टेडियम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए दावा किया कि इस बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।
इस दौरान उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने जनता को झांसा दिया। यह बार-बार नहीं हो सकता। जनता हर बार किसी के झांसे में नहीं आ सकती। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। अमित शाह ने मोहल्ला मीटिंग द्वारा लोगों तक पहुंचने का आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मैं खुद जनता के साथ मोहल्ला मीटिंग करूंगा।
उन्होंने कहा कि जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनाव किया। इससे साफ हो गया कि दिल्ली की जनता किसे चाहती है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 कॉलेज और 50 स्कूलों का वादा किया गया था, लेकिन वो स्कूल कॉलेज कहीं नहीं दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीएए को लेकर कांग्रेस और आप सरकार पर झूठ फैलाने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया। इसके साथ ही एक बार फिर नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि इससे किसी की नागरिकता खतरे में नहीं है।
शाह ने गिनाए भाजपा के काम:
- केजरीवाल ने यहां पीएम जन आरोग्य योजना लागू नहीं होने दी
- भाजपा ने कच्ची कॉलेनियों का वादा पूरा, अब रजिस्ट्री शुरू हो गई है
- भाजपा ने 116 किमी मेट्रो विस्तार किया
- 70 किमी नई लाइनें बिछाई गईं
- NTPC थर्मल प्लांट के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण की कोशिश शुरू की गई
- रैपिड ट्रांस्पोर्ट की व्यवस्था शुरू की गई
- भाजपा ने 80 गांवों में बिजली-पानी की व्यवस्था कराई
- 80 गांवों को शहरी गांवों का दर्जा दिया
इस दौरान हजारों का संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, मिनाक्षी लेखी, सांसद रमेश बिधूड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।