फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2025 Sandeep Dixit attacks Arvind Kejriwal

Delhi Election: 'सिर्फ झूठ बोलते हैं केजरीवाल, 10 साल में एक काम भी नहीं किया', केजरीवाल पर बरसे संदीप दीक्षित

Fri, 31 Jan 2025 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 31 Jan 2025 06:32 PM IST
सार

यमुना सफाई के मुद्दे पर भी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए 30 प्लांट लगाए थे, लेकिन केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 साल में एक भी नया प्लांट नहीं बनाया, बल्कि पुराने प्लांटों की भी हालत बिगड़ने दी।
 

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2025 Sandeep Dixit attacks Arvind Kejriwal
संदीप दीक्षित - फोटो : ani

विस्तार

नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की ओर से जंतर-मंतर पर खुली बहस के लिए दी गई चुनौती को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार नहीं किया। इस पर संदीप दीक्षित ने कहा कि केजरीवाल और भाजपा ने कांग्रेस, सोनिया गांधी और शीला दीक्षित पर कई आरोप लगाए थे, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर बार 'अग्नि परीक्षा' दी है और पाक-साफ साबित हुई है।

विज्ञापन


संदीप दीक्षित ने केजरीवाल सरकार के कामकाज की पोल खोलते हुए कहा कि शीला दीक्षित सरकार के समय हुई बिजली क्रांति से दिल्ली को हर साल 3,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था, जिससे केजरीवाल सरकार को बिजली सब्सिडी देने की गुंजाइश मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने झूठे दावे किए, जैसे 10,000 किमी सड़क बनाने की बात, जबकि दिल्ली सरकार के अधीन कुल सड़कों की लंबाई सिर्फ 4,000 किमी ही है।
विज्ञापन


यमुना सफाई के मुद्दे पर भी संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए 30 प्लांट लगाए थे, लेकिन केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 साल में एक भी नया प्लांट नहीं बनाया, बल्कि पुराने प्लांटों की भी हालत बिगड़ने दी। संदीप दीक्षित ने झुग्गी-झोपड़ीवासियों के लिए मकानों के मुद्दे पर भी केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने 70,000 मकान बनाए थे, जो झुग्गीवासियों को दिए जाने थे, लेकिन नरेला के मकान आज भी खंडहर पड़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि आप सरकार ने पिछले 10 साल में कितने मकान बनाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने नई बसें खरीदने का दावा किया, लेकिन सरकारी फाइलें दिखाती हैं कि एक भी बस नहीं खरीदी गई। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि जब कोई आप नेता वोट मांगने आए, तो उनसे इन सवालों के जवाब जरूर मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed