{"_id":"5e3536188ebc3e7d5b70cf45","slug":"delhi-assembly-elections-2020-vikaspuri-congress-contestant-mukesh-verma-on-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस उम्मीदवार बोला- मैं शाहीन बाग वालों की मदद करता हूं, वे रोज फोन करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस उम्मीदवार बोला- मैं शाहीन बाग वालों की मदद करता हूं, वे रोज फोन करते हैं
Sat, 01 Feb 2020 02:12 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
मुकेश वर्मा
- फोटो : social media
दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने शनिवार को शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां लोग अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होते हैं। मैं जब किसी की मदद करता हूं तो मर्दानगी के साथ करता हूं। मैंने तो शाहीन बाग वालों की भी मदद कर रखी है। शाहीन बाग वाले मुझे रोज कॉल करते हैं।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा विकासपुरी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह से है। मुकेश शर्मा कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और डिजिटल संचार अध्यक्ष हैं। मुकेश चार बार विधायक और पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।#WATCH Mukesh Sharma, Congress candidate from Vikaspuri constituency: Main madad jab karta hun mardangi se karta hun, maine toh Shaheen Bagh walon ki bhi madad kar rakhi hai. Shaheen Bagh wale mujhe daily phone karte hain. #DelhiAssemblyElections2020 pic.twitter.com/hxPo5RUNEJ
— ANI (@ANI) February 1, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली बार कांग्रेस ने विकासपुरी सीट से नंद किशोर को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें महज 19,540 वोट ही मिल पाए थे। वर्तमान में यहां से आप के महेंद्र यादव विधायक हैं।