फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Vikaspuri BJP candidate Sanjay Singh campaigns in unique way

Delhi Election 2020: विकासपुरी में अनोखा चुनाव प्रचार, कीचड़ में कमल लेकर उतरे भाजपा प्रत्याशी

Thu, 30 Jan 2020 12:12 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Jan 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Vikaspuri BJP candidate Sanjay Singh campaigns in unique way
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: प्रचार करते संजय सिंह - फोटो : Social Media

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रचार का शोर भी बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने अनोखे तरीके से प्रचार शुरू किया है, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल पूरे विकासपुरी विधानसभा में सड़कों और गलियों की हालत बहुत खराब है और बरसात होते ही पूरे इलाके में कीचड़ फैल जाता है। संजय सिंह विकासपुरी की कीचड़ से भरी गलियों में कमल का फूल लगा कर लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि अगर वो जीते तो इस समस्या का निवारण करेंगे।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों ने संजय सिंह ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिसपर उन्होंने कहा कि, "पूरी विकासपुरी नरकपुरी बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के विधायक ने इलाके में कोई काम नहीं किया है। इसका परिणाम ये है कि जो सड़कें पहले की बनी हुई थीं वो भी बिलकुल जर्जर हो चुकी हैं। इसके चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकासपुरी को नरकपुरी बनाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। विकासपुरी की जनता ने ठान लिया है कि इस कीचड़ में इस बार कमल ही खिलेगा, क्योंकि भाजपा सिर्फ वादा ही नहीं करती बल्कि उसको पूरा करके भी दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed