फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Seelampur seat political history and composition

सीलमपुर: दिल्ली की वो सीट जहां अबतक एक बार भी भाजपा को नहीं मिली है जीत

Sat, 01 Feb 2020 04:38 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 01 Feb 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Seelampur seat political history and composition
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: सीलमपुर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा सीट राजनीतिक दृष्टि से तो महत्वपूर्व है ही, लेकिन नागरिकता कानून को लेकर जिस तरह यहां का माहौल बिगड़ा, उसके बाद सभी की नजर यहां टिकी हुई है। सीलमपुर दिल्ली की वो सीट है जहां 1993 से लेकर अबतक भारतीय जनता पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। इस बार नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर जैसा माहौल बना है, उससे भी यह साफ नजर आ रहा है कि भाजपा इस बार भी सीलमपुर की रेस में बहुत आगे नहीं निकल पाएगी। 

विज्ञापन


वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के हाजी इशराक खान विधायक हैं। इस बार आप ने हाजी अशराक का टिकट काट कर अब्दुल रहमान पर दांव लगाया है। उनका मुकाबला भाजपा के कौशल मिश्रा और कांग्रेस के चौधरी मतीन अहमद के साथ है। चौधरी मतीन सीलमपुर से पांच बार विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन

इनके बीच होगी टक्कर-

पार्टी उम्मीदवार 2020 उम्मीदवार 2015
आप   अब्दुल रहमान  हाजी इशराक खान
भाजपा  कौशल मिश्रा संजय जैन
कांग्रेस चौधरी मतीन चौधरी मतीन
 

इस सीट पर 60 प्रतिशत मुस्लिम और लगभग 40 प्रतिशत हिंदू मतदाता हैं। यानी सीलमपुर में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं, लेकिन इसबार उनके लिए यह तय कर पाना मुश्किल है कि वे 'आप' के नए प्रत्याशी पर भरोसा जताएं या अपने पुराने विधायक रहे चौधरी मतीन को फिर से वोट करें। ऐसे में इसकी बहुत उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सीलमपुर के मुस्लिम वोट दोनों तरफ बंट जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा मुस्लिम वोटों पर ध्यान देने के बजाय हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने में लगी हुई है, ताकी वोट बंटवारे का फायदा मिल सके।

2015 में पहली बार बदली सीलमपुर की सत्ता

2015 के नतीजे-

पार्टी उम्मीदवार वोट
आप हाजी इशराक खान 57,302
भाजपा संजय जैन 29,415
कांग्रेस चौधरी मतीन 23,791
 

1993 से लेकर 2013 तक सीलमपुर से लगातार चौधरी मतीन ही विधायक रहे। उन्होंने एक बार जनता दल से, एक बार निर्दलीय और दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2015 में पहली बार यहां सत्ता बदली और आम आदमी पार्टी के हाजी इशराक खान विधायक बने। भाजपा के संजय जैन दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस खिसक कर तीसरे स्थान पर चली गई। यह नतीजे सभी के लिए चौंकाने वाले थे। 

यहां के लोगों का मानना है कि सीलमपुर में काम से ज्यादा दुआ-सलाम का असर होता है, इसलिए इस बार हाजी इशराक का टिकट कटने के कारण आप के समर्थकों में नाराजगी है, जिसका फायदा कांग्रेस के चौधरी मतीन को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मतीन का वोट प्रतिशत बढ़ेगा और आप के लिए इस सीट को बचा पाना बड़ी चुनौती हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed