{"_id":"5e36ca188ebc3e4b4e1986dc","slug":"delhi-assembly-elections-2020-poll-officials-held-meeting-with-police-in-okhla","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections 2020: ओखला में मतदान को लेकर चुनाव अधिकारियों ने पुलिस के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections 2020: ओखला में मतदान को लेकर चुनाव अधिकारियों ने पुलिस के साथ की बैठक
Sun, 02 Feb 2020 06:39 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 02 Feb 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच रविवार को चुनाव अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक शनिवार शाम के लिए ही निर्धारित की गई थी, लेकिन शाहीन बाग में गोली चलने की घटना के कारण कुछ अधिकारियों का आना संभव नहीं हो पाया। इसलिए उन्होंने आज बैठक की।
विज्ञापन
मालूम हो कि ओखला समेत दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होने हैं। जिसके बाद 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण चुनाव अधिकारियों को भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों की एक टीम इससे पहले भी शाहीन बाग का दौरा कर चुकी है। बता दें कि कल शाम शाहीन बाग में अचानक एक युवक ने फायरिंग कर दी थी। हालांकि इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई है। वहां मौजूद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शख्स को वक्त रहते हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बैठक के बाद जब अधिकारियों से यह पूछा गया कि क्या शाहीन बाग का माहौल चुनाव कराने के अनुकूल है, तो उन्होंने कहा कि हां, चिंता की कोई बात नहीं है, हमारे अधिकारी अतिरिक्त सतर्क हैं। हम हर रोज पूरे शहर की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह भी ओखला क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों के निरीक्षण पर गए थे। उन्होंने कहा था कि इन इलाकों में मतदान करवाने में किसी तरह की दक्कत नहीं है।