फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत, 61.46% हुआ मतदान, 11 को फैसला

Sat, 08 Feb 2020 10:08 PM IST
गौरव पाण्डेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 Feb 2020 10:08 PM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। 13,750 केंद्रों पर वोटिंग हुई। कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। दिल्ली के शाहीन बाग में मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, नई दिल्ली सीट पर सबसे कम मतदान हुआ।सीएम केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान किया।  

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 Live Voting News Updates AAP BJP Congress
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 लाइव वोटिंग अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:01 PM, 08-Feb-2020

आठ बजे के बाद तक लगी रही कतारें

छिटपुट घटनाओं के बीच 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनावी दंगल में उतरे 672 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। चुनाव आयोग के मुताबिक 61.46 फीसदी मतदान हुआ। रात साढ़े 8 बजे तक कई पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता कतार में लगे थे। ऐसे में वोटिंग का आंकड़ा बढ़ सकता है। अब तक 2015 में सर्वाधिक 67 फीसदी मतदान हुआ था। 

एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत
कुछ जगहों पर वीवीपैट से जुड़ी परेशानियाें के कारण हंगामा हुआ। बाबरपुर इलाके में पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया, इस बार सिर्फ 1.09 फीसदी मशीनों में दिक्कत हुई। 43-43 बैलेट व कंट्रोल यूनिट और 137 वीवीपैट बदली गईं।

ईवीएम की सुरक्षा के लिए केजरीवाल ने की बैठक
मतदान के बाद देर रात तक कर्मचारी ईवीएम जमा कराने स्ट्रांग रूम पहुंचते रहे। वहीं, केजरीवाल ने ईवीएम की सुरक्षा निगरानी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल हुए। दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिल्ली के सातों भाजपा सांसदों और चुनाव प्रभारियों से चर्चा की।
08:02 PM, 08-Feb-2020

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का दावा

 
 
विज्ञापन
07:29 PM, 08-Feb-2020

अमित शाह ने बुलाई बैठक

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के भाजपा सांसदों की आज रात 8.30 बजे बैठक बुलाई। दिल्ली चुनाव के प्रभारी और सहप्रभारी भी शामिल होंगे। 
 
 
05:57 PM, 08-Feb-2020

मतदान हुआ खत्म

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म। चुनाव आयोग ने कहा कि 6 बजे तक 57.06 फीसदी मतदान हुआ है। 
 

 
05:34 PM, 08-Feb-2020

शाम पांच बजे तक 52.91 फीसदी मतदान

शाम पांच बजे तक 52.91 फीसदी मतदान। मतदान शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। हालांकि लाइन में लगे वोटर अपनी बारी आने तक वोट करते रहेंगे। 
 
नॉर्थ वेस्ट 53.21
नॉर्थ ईस्ट 63.4
साउथ 50.36
सेंट्रल 53.18
साउथ वेस्ट 50.23
ईस्ट 57.29
वेस्ट 56.33
नॉर्थ 54.37
नई दिल्ली 44.29
शाहदरा 57.85
साउथ ईस्ट 51.66


नई दिल्ली में सबसे कम करीब 44 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्व में हुआ है। यहां पर मुस्लिम बहुल इलाके शाहदरा, सीलमपुर, भजनपुरा, बाबरपुर, जाफराबाद हैं। 
04:43 PM, 08-Feb-2020

गिरिराज सिंंह की सफाई 

वोटरों को पैसा बांटने के आम आदमी पार्टी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- मैं दुकान में कुछ खरीदने गया था। दुकानदार मेरा परिचित है। बिहारी बनाम गैर बिहारी मुद्दे को हवा देने के लिए ये मामला उठाया गया है।   
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:04 PM, 08-Feb-2020

LIVE: Delhi में जारी है Voting, दिग्गजों ने भरा जीत का दम


04:01 PM, 08-Feb-2020

तीन बजे तक कुल मतदान 45.23 प्रतिशत  

उत्तर पश्चिम दिल्ली 45.87
उत्तर पूर्व दिल्ली 50.75
दक्षिण दिल्ली 43.09
सेंट्रल दिल्ली 41.76
दक्षिण पश्चिम दिल्ली 42.23
पूर्वी दिल्ली 46.02
पश्चिमी दिल्ली 42.54
उत्तरी दिल्ली 45.44
नई दिल्ली 40.63
शाहदरा 46.84
दक्षिण पूर्व दिल्ली 42.47

 
03:57 PM, 08-Feb-2020

प्रकाश करात ने डाला वोट 

सीपीआई-एम नेता प्रकाश करात ने संचार भवन मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 
03:16 PM, 08-Feb-2020

दोपहर तीन बजे तक 30.18 प्रतिशत मतदान

दोपहर तीन बजे तक दिल्ली में कुल 30.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed