Delhi Election 2020: शाह पर केजरीवाल का पलटवार, कपिल मिश्रा पर पाबंदी, यहां हर अपडेट
दिल्ली में सियासी घमासान तेज हो चुका है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से जुट गई हैं। चुनाव आयोग भी उम्मीदवारों और पार्टियों को लेकर सख्त हो चुका है। ऐसे में हम आपको अपडेट कर रहे हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर से-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
जीत की गूंज कार्यक्रम में बोले अमित शाह- ऐसे कई चुनाव आए जिनमें लगता था कि इस बार मामला फंसा हुआ है, लेकिन जब जब मेरे साइबर योद्धाओं ने लड़ाई की कमान संभाली, विजय हर बार नरेंद्र मोदी और भाजपा की हुई है।
Union Home Minister Amit Shah at 'Jeet Ki Goonj' program in Delhi: Aise kai chunav aaye jinmein lagta tha ki iss baar maamla fasa hua hai...lekin jab-jab mere cyber yodhao ne ladai ki command sambhali, vijay har baar Narendra Modi aur BJP ki hui hai. pic.twitter.com/RJM7amDnvG
— ANI (@ANI) January 25, 2020
चुनाव अधिकारियों ने हरि नगर से भाजपा उम्मीदवार तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके चुनाव प्रचार वीडियो गीत के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग ने पूछा है कि इस खर्च को उनके चुनावी खर्च में क्यों नहीं शामिल किया जाए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली जिले की मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) ने बग्गा के चुनाव प्रचार वीडियो गीत ‘बग्गा बग्गा हर जगह’ में पेड न्यूज का संदेह जताते हुए एक ईमेल किया था जिसके बाद उन्हें यह नोटिस भेजा गया।
नोटिस के अनुसार बग्गा को 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर एमसीएम का फैसला आखिरी होगा।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी का मुद्दा उठाकर दिल्ली के लोगों को नाराज किया है और यह उनपर उल्टा पड़ने वाला है। गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने कोई काम नहीं किया है और वह ऐसे मुद्दों को उठा रही है जो भाजपा की नकारात्मकता को उजागर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से सीएए, एनआरसी का मुद्दा उठा रही है उससे लोग नाराज हो रहे हैं और यह भाजपा को बुरे रूप में दिखा रही है। जिन लोगों ने लोकसभा में भाजपा को वोट दिया वे आगामी चुनाव में आप का समर्थन कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के चार बार के विधायक हरशरण सिंह बल्ली आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में उन्होंने आप की सदस्यता ग्रहण की। हरशरण सिंह बल्ली 1993 से 2013 तक विधायक रहे हैं और मदन लाल खुराना की सरकार में मंत्री भी रहे थे। बीजेपी ने इस बार उनकी जगह हरि नगर विधानसभा सीट से तेजेंदर पाल बग्गा को टिकट दिया है।
हरिनगर विधानसभा से चार बार भाजपा विधायक रहे हरशरण सिंह बल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक @ArvindKejriwal की मौजूदगी में AAP में शामिल हुए।#DelhiElections2020 pic.twitter.com/J0ASK4Woxv
— AAP (@AamAadmiParty) January 25, 2020
मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने शनिवार को 48 घंटे के लिए प्रचार प्रतिबंध लगा दिया है। कपिल मिश्रा अब अगले 48 घंटे तक चुनाव संबंधी किसी तरह का प्रचार नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आदेश के मुताबिक यह प्रतिबंध शनिवार शाम पांच बजे से लागू होगा। वहीं आठ फरवरी को कपिल के विवादित ट्वीट को लेकर आयोग ने ट्विटर से इस ट्वीट को डिलीट करने के निर्देश दिए थे।
Delhi: Chief Minister and Aam Aadmi Party (AAP) leader Arvind Kejriwal holds road show in Karol Bagh #DelhiElections2020 pic.twitter.com/J32s6c9CT0
— ANI (@ANI) January 25, 2020
केजरीवाल ने अमित शाह को दिया जवाब- मैं अमित शाह जी को आमंत्रण देता हूं। चलिए मेरे साथ, मैं खुद आपको दिल्ली के सारे सरकारी स्कूल दिखाऊंगा। मैं अमित शाह से कहना चाहता हू कि सरकारी स्कूल के बच्चों की मेहनत का मजाक मत बनाओ। स्कूल पर राजनीति करिए, लेकिन सकारात्मक राजनीति करिए। मैं अमित शाह जी से पूछना चाहता हूं कि भाजपा शासित राज्य का कोई एक स्कूल बता दीजिए जिसे आपने अच्छा कर दिया हो।
एफआईआर पर बोले कपिल मिश्रा- मैंने सच बोला है
BJP candidate Kapil Mishra on FIR against him for 'India vs Pak contest on Feb 8' tweet: Congress&AAP are losing polls on ground so they want to fight it in police station, court & on paper. I haven't violated any law & have spoken the truth. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/n89iky5ECp
— ANI (@ANI) January 25, 2020
तजिंदर बग्गा ने दिया नोटिस का जवाब
भाजपा उम्मीदवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने भेजा नोटिस
दिल्ली चुनाव: शाह पर केजरीवाल का पलटवार, कपिल मिश्रा पर पाबंदी, यहां हर अपडेट
केजरीवाल ने अमित शाह पर कसा तंज
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 'आप भाजपा समर्थकों से जरूर पूछिएगा कि 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा, उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने दी, जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं। सर, मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है।'आप भाजपा समर्थकों से ज़रूर पूछिएगा 5 साल उनके बच्चों की पढ़ाई का ख्याल किसने रखा,उनके लिए 24 घंटे बिजली किसने की,जब आपने इतनी महंगाई कर दी तो उनके बिजली पानी बस यात्रा फ़्री करके किसने उन्हें गले लगाया? ये सब मेरे दिल्ली परिवार के लोग हैं सर,मैंने इनका बड़ा बेटा बनके ख्याल रखा है https://t.co/7SPUk1s1ZW
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 25, 2020