{"_id":"5e2d7ec28ebc3e7d5c425aa0","slug":"delhi-assembly-elections-2020-kejriwal-accuses-amit-shah-for-making-joke-of-delhi-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरविंद केजरीवाल का आरोप, चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली वालों का अपमान कर रहे अमित शाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरविंद केजरीवाल का आरोप, चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली वालों का अपमान कर रहे अमित शाह
Sun, 26 Jan 2020 05:27 PM IST
प्राची प्रियम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 26 Jan 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली वालों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कड़ी मेहनत कर हमने दिल्ली की बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारी हैं, लेकिन अमित शाह उन्हें बिल्कुल गलत बताकर दिल्ली के लोगों का अपमान कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में सीसीटीवी लगाने की योजना का मजाक उड़ाया, जबकि वे जिस जगह भाषण दे रहे थे, वहीं पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे।
विज्ञापन
अमित शाह जी दिल्ली के लोगों का अपमान करना बंद करें pic.twitter.com/tgqA6egrLp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 26, 2020
विज्ञापन
एक वीडियो जारी कर भाजपा पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो लाख कैमरे लग चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 16 लाख बच्चों की मेहनत के बाद छात्रों के अंक बहुत बेहतर आए हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे जेईई की कठिन परीक्षाएं पास कर रहे हैं, लेकिन अमित शाह बच्चों की शिक्षा का उपहास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेहतर राजनीति का तरीका यह होता कि दिल्ली मॉडल से सीखते हुए गृहमंत्री ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया होता। उन्होंने कहा कि दिल्ली की एमसीडी की शिक्षा व्यवस्था को ही भाजपा को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। दिल्ली के लोगों ने रिकॉर्डतोड़ टैक्स जमा कर दिया है।