फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 Election commission held meeting with Delhi police ahead of polls

Delhi election 2020: चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने की समीक्षा बैठक, पुलिस को दिए निर्देश

Tue, 04 Feb 2020 11:05 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 04 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Election commission held meeting with Delhi police ahead of polls
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली पुलिस को राजधानी के सभी धरनास्थलों की निगहबानी तेज करने को कहा है। आयोग ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मतदान के दिन 8 फरवरी को लोगों को परेशानी न हो। दरअसल, सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षकों समेत दिल्ली पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और मुख्य सचिव शामिल हुए।

विज्ञापन


आयोग ने मतदान के दिन लोगों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए सभी सबंधित एजेंसियों को मिलकर मतदान स्थलों को खासतौर पर धरना प्रदर्शन के निकट वाले इलाकों में विशेष एहतियात बरतने को कहा। बैठक में आबकारी विभाग ने बताया कि चुनाव में नशीले पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए एनसीआर सीमाओं पर लगातार गश्त की जा रही है। बैठक में दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुखों और जिलों के नोडल प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि शाहीन बाग में पिछले करीब डेढ़ महीने से नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां महिलाएं-बच्चे, बुजुर्ग हर वर्ग के लोग धरने पर बैठे हैं। ऐसे ही ओखला, सीलमपुर और कई इलाकों में आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। चुनाव आयोग स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लगातार उन इलाकों का निरीक्षण कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed