फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 CM Yogi attacks Kejriwal for chanting Hanuman Chalisa

हनुमान चालीसा के बहाने योगी का केजरीवाल पर निशाना, कहा- ओवैसी भी पढ़ते दिखाई देंगे  

Tue, 04 Feb 2020 03:01 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 04 Feb 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 CM Yogi attacks Kejriwal for chanting Hanuman Chalisa
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और विपक्षियों पर लगातार हमलावर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी में रैली की जहां उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


किराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अभी तो केजरीवाल जी ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की है, आप देखना आगे-आगे क्या होता है। ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि एक न्यूज चैनल में साक्षातकार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालिसा गाकर सुनाया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता उनपर चारों ओर से हमलावर हो गए हैं। योगी से पहले दिल्ली की मॉडल टाउन विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने भी इसे लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था। 


उन्होंने ट्वीट किया था कि केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत है। ऐसे ही एक रहना है। इकट्ठा रहना है। एक होकर वोट करना है। कपिल मिश्रा ने आगे लिखा कि हम सबकी एकता से 20 प्रतिशत वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।

मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चार दिनों में करीब दर्जन भर से भी ज्यादा रैलियां कर रहे हैं। उनकी रैलियों में समर्थकों की भारी भीड़ भी जुट रही है। पिछले दिनों अपनी रैली में योगी ने शाहीन बाग को लेकर भी हमला बोला था। उन्होंने केजरीवाल के बारे में कहा था कि वो पाकिस्तान के मंत्री से कहकर आम आदमी पार्टी के लिए वोटों की अपील करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed