दिल्ली की सियासी जंग में बिखरेगी 'मिठास', कई पार्टियों ने ब्रांडेड हलवाइयों को दिया टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों के चुनाव में खूब सिर खपाया है। हर पार्टी ने उपने-अपने हिसाब से जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव लगाया है, लेकिन इसबार के चुनाव में अजब-गजब रंग देखने को मिल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में मिठाई वालों की भी धूम मची है।
आप सोच रहे होंगे कि मिठाई की खरीद-बिक्री की धूम है, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल इस बार दिल्ली के सियासी जंग में कई ब्रांडेड मिठाई वाले खुद लोहा लेने के लिए उतरे हैं। राजनीतिक पार्टियां इस बार कई ब्रांडेड मिठाई वालों को चुनाव लड़ा रही हैं। ऐसे में हीरा, सिंगला, वंशीवाला और पंडित जी स्वीट्स के मैदान में उतरने से सियासी जंग में स्वाद का मिठाई फैल गई है।
इस बार दिल्ली चुनाव में चार से ज्यादा हलवाई मैदान में हैं। दिल्ली के सियासी इतिहास में एक साथ इस व्यवसाय के लोगों को कभी इतने टिकट नहीं दिए गए। राजनीतिक दलों का कहना है कि यह इत्तेफाक है कि इतने हलवाइयों को टिकट दिया गया है।
पूर्वी दिल्ली में मशहूर हीरा स्वीट्स के मालिक विपिन शर्मा रोहतास नगर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। मिठाई वाले शर्मा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के बेटे हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी विधानसभा से बंशीवाला आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। ये भाजपा के दिग्गज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को टक्कर दे रहे हैं।
भाजपा के टिकट पर विश्वासनगर विधानसभा से विधायक ओपी शर्मा दूसरी बार ताल ठोंक रहे हैं। इनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दीपक सिंगला को उतारा है। इस तरह से दो मिठाई वाले को आम आदमी पार्टी ने तो कांग्रेस व भाजपा ने एक-एक को बनाया है उम्मीदवार।