{"_id":"5e328e1c8ebc3e4b58684f57","slug":"delhi-assembly-elections-2020-bjp-leader-tajinder-bagga-promises-surgical-stike-in-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: तेजिंदर बग्गा के बोल, चुनाव नतीजे आते ही शाहीन बाग पर सर्जिकल स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: तेजिंदर बग्गा के बोल, चुनाव नतीजे आते ही शाहीन बाग पर सर्जिकल स्ट्राइक
Thu, 30 Jan 2020 01:41 PM IST
प्राची प्रियम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
तजिंदर पाल सिंह बग्गा
अगर विवादित बयानों का दौर चल रहा हो तो इसमें भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा कैसे पीछे रहते। लगे हाथ उन्होंने भी शाहीन बाग में सर्जिकल स्ट्राइक करने का इरादा जता दिया है। हरिनगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि 11 फरवरी को चुनाव नतीजे आने के बाद सबसे पहले शाहीन बाग में सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी।
विज्ञापन
बग्गा के मुताबिक मंगलवार शाम को शाहीन बाग में एक नेता के द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया गया। भारतीय सेना की तुलना पाकिस्तान की सेना से की गई जो अपने गलत कार्यों के कारण कुख्यात रही है। इसे भारतीय सेना का अपमान बताते हुए तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि शाहीन बाग देशद्रोहियों का अड्डा बन चुका है। यहां पर चल रहा प्रदर्शन हर हाल में रोका जाना चाहिए। इसके विषय में उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
शाहीन बाग़ समर्थको द्वारा कल जंतर मंतर से कहा गया कि भारतीय सेना अपने लोगो को मारती है, भारतीय सेना की तुलना पाकिस्तानी सेना से की जा रही है। शाहीन बाग़ देशद्रोह का अड्डा बन चुका है , 11 तारीख को नतीजे आते सबसे पहले इन अड्डो पर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी । pic.twitter.com/Or9d0k9E45
विज्ञापन विज्ञापन— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) January 30, 2020
बता दें कि बग्गा इसके पहले भी अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। वो देश के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण पर काली स्याही फेंककर भी विवाद खड़ा कर चुके हैं। उस मामले में उनका कहना था कि भूषण ने कश्मीर में राय शुमारी की बात कर भारत की अखंडता और सम्प्रभुता पर हमला किया है।
बग्गा के अलावा भी भाजपा के कई नेता विवादित बयान दे चुके हैं। प्रवेश वर्मा अरविंद केजरीवाल को आतंकी बता चुके हैं तो रमेश बिधूड़ी शाहीन बाग को देश के अराजक सोच के लोगों का केंद्र बताकर विवाद खड़ा कर चुके हैं।