फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Elections 2020: शाहीन बाग से लेकर पाकिस्तान तक...बयानों से सियासी उबाल

Sat, 01 Feb 2020 07:15 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 01 Feb 2020 07:15 PM IST
खास बातें

दिल्ली चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। चुनाव प्रचार भी अपने चरम पर है। सभी पार्टियां, उम्मीदवार और स्टार प्रचारक दिल्ली की जंग के लिए तैयार हैं। वहीं बजट पर भी सबकी नजर टिकी हुई है, जो चुनाव को और भी ज्यादा दिलचल्प बना रहा है। ऐसे में आप यहां एक साथ पढ़ सकते हैं आज की चुनावी हलचल की सभी खबरें-
 

विज्ञापन
Delhi Assembly elections 2020 BJP AAP Congress latest news and updates
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:45 PM, 01-Feb-2020
राहुल-प्रियंका की रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चार फरवरी को संगम विहार में रैली करेंगे।

 
02:25 PM, 01-Feb-2020

बजट के बाद केजरीवाल का ट्वीट

बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार फिर ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। दिल्ली भाजपा की प्राथमिकताओ में आता ही नहीं, तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दे? सवाल ये भी है की चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी?
 
विज्ञापन
01:37 PM, 01-Feb-2020

शाहीन बाग पर बोले कांग्रेस उम्मीदवार

दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि मैं जब मदद करता हूं, तो मर्दानगी से करता हूं। मैंने तो शाहीन बाग वालों की भी मदद की है। वो लोग मुझे रोज फोन करते हैं। 
12:28 PM, 01-Feb-2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के करावल नगर में जनसभा को संबोधित किया। क्या-क्या कहा पढ़ें-

-दिल्ली विधानसभा का चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब पूरी दुनिया के अंदर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी के द्वारा लिए जा रहे नए-नए निर्णयों की धमक दिखाई दे रही है।
-भारत के अंदर किसी भी प्रकार के अलगाववाद, उग्रवाद व नक्सलवाद को बढ़ावा नहीं देने देंगे, यह स्पष्ट घोषणा प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने की थी।
-मोदी जी ने पीएम बनते ही इस बात की घोषणा की कि विकास सबका, योजनाओं का लाभ सबको लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं। ये शासन की आदर्श व्यवस्था का एक उदाहरण है।
-आज आपने देखा होगा 1947 से 2014 तक देश के अंदर राज करने वाली सरकारों ने जितना काम नहीं किया, मोदीजी ने अपने केवल 5 साल के कार्यकाल में 2 करोड़ परिवारों को मकान दिलाए, 4 करोड़ परिवारों को विद्युत के कनेक्शन दिलवाए।

-कांग्रेस ने जाति, क्षेत्र, मजहब के नाम पर जिस भेदभाव के साथ काम करना शुरू किया था वो मोदीजी के आने के बाद समाप्त हुआ।
-शाहीन बाग का धरना नागरिकता कानून को लेकर नहीं है, ये धरना इस बात को लेकर है कि भारत दुनिया में एक ताकत के रूप में कैसे बनकर उभर रहा है।

-अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दिल्ली की जनता के साथ हैं या पाकिस्तान के साथ। केजरीवाल बताएं कि पाकिस्तान का मंत्री उनके पक्ष में क्यों खड़ा है।
11:23 AM, 01-Feb-2020

सीएम योगी पर 'आप' का हमला

चुनाव प्रचार से पहले मुख्यमंत्री योगी पर आप नेता संजय सिंह ने हमला बोलते हुए ट्वीट किया है कि, 'योगी जी आज दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली वालों को जरूर बताना योगी जी चिन्मयानंद से आपका क्या रिश्ता है? मासूम बच्चों ने गोरखपुर में दम क्यों तोड़ दिया? बाबा ये भी बताना मिड डे मील में बच्चों को नमक रोटी क्यों खिलाते हो?'

 
11:03 AM, 01-Feb-2020

भाजपा के लिए प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री योगी

आज दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
10:57 AM, 01-Feb-2020

अरविंद केजरीवाल आज करेंगे दो रोड शो

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के नजफगढ़ और बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर लोगों से वोट की अपील करेंगे। 
10:47 AM, 01-Feb-2020

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग से लेकर पाकिस्तान तक...दिनभर का अपडेट

केजरीवाल का भाजपा पर हमला

दिल्ली के लोगों को पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बजट में दिल्ली के हितों की रक्षा करेगी। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को और भी ज्यादा मिलना चाहिए। बजट बताएगा कि भाजपा को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed