{"_id":"5e3bcdde8ebc3ee60d66c2dc","slug":"delhi-assembly-elections-2020-arvind-kejriwal-criticises-bjp-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- उन्हें हनुमान चालीसा पढ़वाकर ही रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- उन्हें हनुमान चालीसा पढ़वाकर ही रहूंगा
Thu, 06 Feb 2020 01:57 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बढ़ी चुनावी सरगर्मी के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर नजर आए। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए अमित शाह समेत तमाम नेताओं को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वाले फर्जी हिंदू हैं। उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती, गीता नहीं आती। मैं भाजपा वालों को हनुमान चालीसा पढ़वाकर रहूंगा। इससे शांति मिलती है, संयम आता है। हनुमान चालिसा पढ़ने से उन्हें भी शांति मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे जैसे छोटे आदमी को हराने के लिए भाजपा ने धुरंधर बुलाए। देश में काम की राजनीति पर वोट होगा। इन्हें डर है कि काम की राजनीति अगर फैलती गई तो कांग्रेस और भाजपा की धर्म की राजनीति खत्म हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सिर्फ शाहीनबाग और हिंदू मुस्लिम दिख रहा है। मैं स्कूल और अस्पताल बनाना चाहता हूं, ये देश को 200 साल पीछे ले जाएंगे।
टीवी पर भी बस यही चल रहा है कि शूटर(शाहीन बाग में गोली चलाने वाया युवक) आम आदमी पार्टी का है, फिर भी लोग केजरीवाल को वोट देने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के संजय सिंह को गिरफ्तार कर 20 साल के लिए जेल भेजा जाए।
भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के साथ खुली बहस की चुनौती को लेकर उन्होंने कहा कि गीता में लिखा है कि एक सच्चा हिंदू बहादुर होता है, वो कभी मैदान छोड़कर भागता नहीं। मैंने अमित शाह को खुली बहस की चुनौती दी, लेकिन वो मैदान छोड़कर भाग गए।