दिल्ली में 72 घंटे का पावर प्ले: रात ढाई बजे तक अमित शाह ने झोंकी प्रचार में ताकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2-3 फरवरी की रात ढाई बजे तक देश के गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार और उसकी रणनीति बनाने में व्यस्त थे। संजय मयूख साये की तरह साथ थे। अमित मालवीय बड़ी तैयारियों में लगातार व्यस्त थे और केंद्रीय रेल तथा वाणिज्य मंत्री पीयुष गोयल शाह से मिलने के बाद कुछ घंटों के आराम के लिए आवास पर लौट आए। सुबह सूरज की धूप खिली तो सबकी सक्रियता फिर शुरू हो गई। शाह की टीम को चुनाव प्रचार में आज भी रात दो बज जाने का अनुमान है। अब यह सिलसिला अगले 72 घंटे तक चलेगा।
72 घंटे का पावर प्ले
भाजपा के लिए दिल्ली आर-पार की तरह है। पार्टी ने 72 घंटे का पावर प्ले तैयार किया है। इसमें दर्जन भर अधिक राज्यों के नेता, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सदस्य, मंत्री, पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को भी उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में उत्तमनगर, द्वारका, महरौली और विकासपुरी में जनसभा कर रहे हैं।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी के लिए 2500 वॉलेंटियर्स ने भी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन तथा प्रमुख स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभाएं, जागरुकता अभियान चलाकर दिल्ली वालों का मूड बदने की कोशिश में लगी है। प्रकाश जावड़ेकर टीम के सदस्य की माने तो अगले 72 घंटे में बहुत कुछ बदलने वाला है। दिल्ली का मूड बदलने जा रहा है। बताते हैं राजस्थान, म.प्र., छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड, उ.प्र., महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रुककर पार्टी को समय दिया है।
एक आदमी के जिम्मे है तीन घर
अमित शाह और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रचार की अनोखी रणनीति बनाई है। दोनों ने पार्टी के हर कार्यकर्ता को तीन घर दिए हैं। भाजपा के हर सदस्य से कहा गया है कि वह बड़े नेताओं के चारों तरफ मंडराने की बजाय लोगों के बीच में जाएं। कम से कम तीन घरों का दरवाजा खटखटाएं। उन घरों में रहने वाले लोगों को आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झूठ बताएं। उन्हें पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद, दिल्ली के विकास के बारे में बताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दिल्ली को लेकर चिंता तथा विकास के मॉडल को बनाए। सभी लोग दिल्ली में मतदाता का मूड बदलने के लिए सक्रियता से काम करें।
अब तो चमक दिखाई दे रही है
झारखंड भाजपा के एक बड़े नेता ने कहा कि पहले दिल्ली में उन्हें उम्मीद नहीं थी। 22-23 जनवरी तक लग रहा था कि दिल्ली में नतीजा पार्टी को निराश कर सकता है। दिल्ली की गलियों में घूमने के बाद आत्मविश्वास नहीं हो रहा था, लेकिन 28 जनवरी के बाद तस्वीर तेजी से बदली है। सूत्रों का कहना है कि अभी चुनाव प्रचार के लिए 72 घंटे बचे हैं। अभी बहुत कुछ बाकी है और अब हमें भरोसा है कि दिल्ली की जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है। हम सरकार बनाएंगे।