फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly elections 2020 AAP kondli MLA Manoj Kumar joins BJP

Delhi election 2020: चुनाव से पहले आप को झटका, विधायक मनोज कुमार भाजपा में शामिल

Tue, 28 Jan 2020 05:28 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 28 Jan 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly elections 2020 AAP kondli MLA Manoj Kumar joins BJP
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मनोज कुमार भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। कोंडली विधानसभा सीट से आप के बागी विधायक मनोज कुमार ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

विज्ञापन


मनोज कुमार इस बार आप द्वारा टिकट न दिए जाने को लेकर कई दिनों से नाराज चल रहे थे। आम आदमी पार्टी ने कोंडली से मनोज का टिकट काट कर कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है। मनोज ने पार्टी से पत्ता कटने के बाद निर्दलीय ही पर्चा भरा दिया था। इससे आम आदमी पार्टी को अपने उम्मीदवार के वोट कटने का डर सता रहा था। पार्टी काफी समय से उन्हें मनाने में लगी हुई थी। 
विज्ञापन


सोमवार को खबर आई कि आप के तीन बागी विधायकों ने पार्टी की बात मानते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। इसमें मनोज कुमार का नाम भी शामिल था, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। मालूम हो कि कोंडली से आप के कुलदीप कुमार के खिलाफ भाजपा ने राजकुमार ढिल्लन और कांग्रेस ने अमरीश गौतम को खड़ा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed