फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections 2020 AAP complains against CM Yogi to EC

'आप' ने चुनाव आयोग से की योगी आदित्यनाथ की शिकायत, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Sun, 02 Feb 2020 04:47 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 02 Feb 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 AAP complains against CM Yogi to EC
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। आम आदमी पार्टी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि सीएम योगी ने केजरीवाल पर पाकिस्तानी नेताओं का साथ देने के आरोप लगाए हैं। ऐसा करके उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शिकायत पत्र में योगी के भाषण के उस हिस्से को भी लिखा है जिसपर उन्हें आपत्ति है। आप ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, 'आज आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है, ये बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर के अंदर कांग्रेस को था, या फिर शाहीन बाग जैसी घटनाओं में केजरीवाल को है, भारतीय जनता पार्टी को नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि केजरीवाल के समर्थन में पाकिस्तान का मंत्री अपील करता है, यानी केजरीवाल को दिल्ली की जनता पर विश्वास नहीं है। वह अपने पाकिस्तान के आकाओं से कहकर अपने पक्ष में बयान दिलवा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed