फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Assembly Election Ravneet Singh Bittu said Raghav Chadha used Punjab Police personnel as waiters in the

Delhi Polls: 'राघव चड्ढा ने शादी में पंजाब पुलिस के जवानों को बनाया था वेटर, खुलवाए मेहमानों की कारों के गेट'

Fri, 24 Jan 2025 09:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2025 09:17 PM IST
सार

बिट्टू ने केजरीवाल पर अपने एफिडेविट में किए वादों को न निभाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले बंगला, गाड़ी और सुरक्षा न लेने की बात करने वाले केजरीवाल अब जेड प्लस सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
delhi Assembly Election Ravneet Singh Bittu said Raghav Chadha used Punjab Police personnel as waiters in the
आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आप को घेरा। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल व सहयोगी विभव कुमार को जेड प्लस सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। जो व्यक्ति अपने घर पर महिला सांसद को बुलाकर पिटाई करवा सकता है, उसे इतनी सुरक्षा क्यों दी गई है?

विज्ञापन

राघव ने पुलिस जवानों को शादी में बनाया वेटर
बिट्टू ने कहा कि आप सांसद राघव चड्ढा ने अपनी शादी में पंजाब पुलिस के जवानों का इस्तेमाल वेटर व निजी अतिथियों का स्वागत करने के लिए किया था। जवानों से गाड़ियों के गेट खुलवाने और बुके भिजवाने जैसे काम करवाना न केवल पंजाब पुलिस, बल्कि पूरे पंजाबी समाज का अपमान है। केजरीवाल चुनाव के दौरान अपने ऊपर हमले की नौटंकी कर सकते हैं। वे खुद पर हमला करवाकर भाजपा पर आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब जेड प्लस सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं'
बिट्टू ने केजरीवाल पर अपने एफिडेविट में किए वादों को न निभाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले बंगला, गाड़ी और सुरक्षा न लेने की बात करने वाले केजरीवाल अब जेड प्लस सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस पर पंजाब की झांकी शामिल होने पर उन्होंने आप की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब झांकी शामिल नहीं होती थी, तो केजरीवाल और भगवंत मान केंद्र सरकार को कोसते थे। अब जब झांकी शामिल हो रही है, तो वे धन्यवाद तक नहीं कह रहे।

विज्ञापन

महिलाओं का अपमान, केजरीवाल की पहचान: अनुराग ठाकुर
भाजपा के स्टार प्रचारक व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगोलपुरी, नई दिल्ली और द्वारका विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार महिलाओं का अपमान और उनके साथ अन्याय करने वाली सरकार बन गई है।

ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का रवैया पूरी तरह महिला विरोधी है। उनकी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और अपमान आम बात हो गई है। स्वाति मालीवाल जैसे अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को घर बुलाकर पिटवाना और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करवाना इस बात का प्रमाण है।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी को पोस्टरों और चुनावी अभियानों से गायब कर रखा है। यह दर्शाता है कि केजरीवाल महिलाओं को सशक्त करने के बजाय उन्हें दबाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने छठ पूजा के दौरान यमुना में गंदे और झाग भरे पानी में महिलाओं के खड़े होने की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह केजरीवाल सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का उदाहरण है।

उन्होंने सोमनाथ भारती का जिक्र करते हुए कहा कि आप के नेता अपनी पत्नी के साथ हिंसा करते हैं और केजरीवाल चुप्पी साधे रहते हैं। पंजाब की महिलाओं से 1000 रुपये देने का वादा करके मुकर जाने और विरोध करने वाली महिलाओं को भाजपा का बताकर उनका अपमान करनें का कदम केजरीवाल के महिला विरोधी रवैये को और स्पष्ट करता है। वहीं उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बेटियों के लिए स्कूल तो नहीं खोले, लेकिन हर गली में शराब के ठेके जरूर खुलवाए, जिससे घरेलू हिंसा और सामाजिक समस्याएं बढ़ीं। इतना ही नहीं, आप सरकार ने शराब और टैंकर माफिया को बढ़ावा देकर महिलाओं की रोजमर्रा की समस्याएं और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों पर हमला करती रही है। महिलाएं अब इस सरकार को माफ नहीं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed