Delhi Polls: केजरीवाल पर हमले पर आई प्रवेश वर्मा की सफाई, बोले- मेरे कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई कार; एक का पैर टूटा
Delhi Assembly Election 2025: प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की कार ने मेरे कार्यकर्ताओं को रौंद दिया। इसमें एक कार्यकर्ता की टांग टूट गई है। केजरीवाल हार देखकर लोगों की जान की कीमत भूल गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियों के राजनेता रैलियां, जनसभा व आम जनता से जुड़ने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को खबर आई कि आप नेता अरविंद केजरीवाल के ऊपर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के कार्यकर्ताओं ने ईंट से हमला कर दिया। इस पर फौरन ही प्रवेश वर्मा की सफाई भी आई गई। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की कार ने मेरे कार्यकर्ताओं को रौंद दिया। इसमें एक कार्यकर्ता की टांग टूट गई है। केजरीवाल हार देखकर लोगों की जान की कीमत भूल गए हैं।
#WATCH Delhi: On AAP alleging attack on the convoy of Arvind Kejriwal, BJP candidate from New Delhi assembly seat, Parvesh Verma says, "The car of Arvind Kejriwal has gone ahead by crushing the worker of the BJP. The leg of the worker (BJP) has broken and I am going to the Lady… pic.twitter.com/63CAwqOVPK
— ANI (@ANI) January 18, 2025विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले और उसका हालचाल जाना। डॉ. प्रशांत ने कहा कि हमने उनकी चोटें देखी हैं और उनके पैरों में चोटें हैं। हमने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया है और अब उनका एक्स-रे कराया जा रहा है।
#WATCH | Delhi: BJP candidate from New Delhi assembly seat, Parvesh Verma meets those who were injured after being allegedly hit by the car of AAP National Convenor Arvind Kejriwal at the Lady Hardinge Medical College. pic.twitter.com/E6NFzkN6Oh
— ANI (@ANI) January 18, 2025
सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जा रही है
आम आदमी पार्टी संयोजक व भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा मामले को लेकर नई दिल्ली जिला पुलिस ने जांच शुरू की है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि अभी किसी की तरफ से शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंदिर मार्ग थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया है। नई दिल्ली के अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन घायल लोगों को लेडी हाॢडंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
हालांकि वायरल वीडियो में मौके पर भगदड़ दिखाई दे रही है। पुलिसकर्मी भी मौके पर थे। पुलिस की ओर ये भी कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच नारे जरूर लगाए जा रहे थे। गोल मार्केट के पास एक दूसरे की गाड़ी रोकने की कोशिश भी हुई थी, लेकिन पुलिस ने सभी को हटा दिया था। किसी पर कोई हमला नहीं हुआ है।