फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly Election jp Nadda attacks AAP Government formed in name of war against corruption

Delhi Polls: आप पर नड्डा का वार, बोले- भ्रष्टाचार से जंग के नाम पर सरकार बनाई, तोड़ दिए घोटाले के सारे रिकॉर्ड

Thu, 23 Jan 2025 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Jan 2025 08:49 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: इसी तरह आप-दा सरकार ने 300 करोड़ रुपये का दवाई घोटाला किया। इन्होंने स्कूल की बात की और 1300 करोड़ रुपये का क्लासरूम घोटाला कर दिया। इतना ही नहीं 500 करोड़ रुपये का पैनिक बटन घोटाला किया, 5,400 करोड़ रुपये का राशन कार्ड घोटाला किया। 

विज्ञापन
Delhi assembly Election jp Nadda attacks AAP Government formed in name of war against corruption
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में उत्तम नगर और शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं का मुद्दा उठाया। नड्डा ने कहा कि आप-दा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, सीसीटीवी, मोहल्ला क्लीनिक और अन्य क्षेत्रों में बड़े घोटाले किए। उन्होंने दावा किया कि शराब घोटाले से लेकर वक्फ बोर्ड और राशन वितरण तक भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए गए।

विज्ञापन

आप ने तोड़े भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 सालों में आम आदमी पार्टी वालों ने भ्रष्टाचार किया और आप-दा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे बड़ी बिडंबना और दुख इस बात का है कि जो भ्रष्टाचार से लड़ते हुए राजनीति में आया था उसी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस आप-दा सरकार ने शिक्षा की बात की, लेकिन शिक्षा छोड़कर शराब में लग गए और शराब घोटाले में भी छोटा नहीं बल्कि 2800 करोड़ रुपये का घोटाला किया। उसी तरीके से पानी देने की बात कही गई, लेकिन आज दिल्ली भर में या तो पानी नहीं आता और आता भी है तो गंदा पानी आता है। 28000 करोड़ रुपये का घोटाला किया और ऑडिट भी नहीं कराया
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गिनवाईं उपलब्धियां
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 300 नई इलेक्ट्रॉनिक बसें दीं, 400 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया और 135 नए मेट्रो स्टेशन बनाए। इसके साथ ही, दिल्ली-मेरठ रेपिड रेल और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से क्षेत्रीय विकास को गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, चार करोड़ परिवारों को पक्के मकान और 11 करोड़ घरों में शौचालय प्रदान किए हैं।

विज्ञापन

हमारी सरकार आई तो...
नड्डा ने भाजपा की योजनाओं का खाका पेश करते हुए कहा कि सरकार बनने पर आयुष्मान भारत योजना को लागू कर हर परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके अलावा, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में अटल कैंटीन खोलकर सस्ता भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को 15,000 रुपये और आईटीआई छात्रों को 1000 रुपये स्टाइपेंड देने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत व प्रवीन खंडेलवाल ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने बनाया शीश महल, हमने लोगों के लिए मकान
नड्डा ने कहा कि एक तरफ केजरीवाल खुद के लिए शीश महल बना रहे हैं और दूसरी तरफ पीएम मोदी हैं जिन्होंने पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ लोगों को पक्का घर देने का काम किया है, इसमें 30 हजार मकान दिल्ली में बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed