फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election Gujarat police will protect Kejriwal Election Commission orders

'ये चल क्या रहा है': गुजरात पुलिस करेगी केजरीवाल की रक्षा, चुनाव आयोग के आदेश पर आया हैरान करने वाला रिएक्शन

Sat, 25 Jan 2025 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Jan 2025 09:34 PM IST
सार

Delhi Assembly Election: दो दिन पहले 23 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने रविंद केजरीवाल की पंजाब सुरक्षा हटा दी थी। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है।

विज्ञापन
delhi assembly election Gujarat police will protect Kejriwal Election Commission orders
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ani

विस्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक तनातनी काफी बढ़ गई है। वहीं अब चुनाव आयोग के एक आदेश के बाद लगाता है मामला और गरमाने वाला है। दरअसल चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में गुजरात पुलिस को तैनात किया है। इस पर केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, गुजरात पुलिस का ये आदेश पढ़िये। दिल्ली से चुनाव आयोग ने पंजाब पुलिस हटाकर गुजरात पुलिस तैनात कर दी है। ये चल क्या रहा है?

विज्ञापन



दो दिन पहले हटाई गई थी पंजाब पुलिस
बता दें कि दो दिन पहले 23 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने रविंद केजरीवाल की पंजाब सुरक्षा हटा दी थी। दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर कहा था कि अगर कोई वीआईपी दिल्ली आता है और उसे पंजाब पुलिस की सुरक्षा है तो इसकी लोकल पुलिस को सूचना देनी होगी। केजरीवाल की पंजाब पुलिस की ओर से मिली सुरक्षा हटाए जाने के बाद से राजधानी में राजनीति बहुत ज्यादा गरमा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा था दिल्ली पुलिस ने
विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दे रखी है। ऐसे में पंजाब पुलिस के जवानों की जरूरत नहीं है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की ओर से केजरीवाल को दी गई सुरक्षा को हटा दिया है। इसको लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह पत्र लिखकर कहा पंजाब पुलिस को सूचना दी गई कि अगर पंजाब से कोई वीआईपी या ऐसा शख्स जिसे सुरक्षा मिली हुई है तो पंजाब पुलिस इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को देगी। इससे दिल्ली पुलिस उस वीआईपी को मिली धमकी व उनके पद को देखते हुए पुख्ता सुरक्षा का इंतजाम कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed