फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election Final voter list will be published on January six

Delhi Assembly Election: 6 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, 28 नवंबर तक संशोधन व दी जा सकती आपत्तियां

Wed, 20 Nov 2024 07:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 07:40 PM IST
सार

मुख्य निवार्चन अधिकारी लोगों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल मतदाता पहचान पत्र रखने से वोट देने के अधिकार की गारंटी नहीं होती है। मतदाताओं को यह सत्यापित करना होगा कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है।

विज्ञापन
Delhi Assembly Election Final voter list will be published on January six
voter list - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले 28 नवंबर तक संशोधन और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अर्हता तिथि के रूप में 1 जनवरी, 2025 के संबंध में मतदाता सूची का विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) 29 अक्तूबर, 2024 को शुरू हुआ। यह प्रक्रिया सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चल रही है। 6 जनवरी, 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां कई चैनलों के माध्यम से आसानी से दर्ज की जा सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता पोर्टल के माध्यम से या मतदाता हेल्पलाइन एप और सक्षम एप (दिव्यांगजनों के लिए) के माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं। वैकल्पिक रूप से मतदाता केंद्रों पर आफलाइन आवेदन भी जमा किए जा सकते हैं। इसके लिए विशेष अभियान 23 और 24 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन

मुख्य निवार्चन अधिकारी लोगों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने को कहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल मतदाता पहचान पत्र रखने से वोट देने के अधिकार की गारंटी नहीं होती है। मतदाताओं को यह सत्यापित करना होगा कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है। ऑनलाइन, वोटर हेल्पलाइन एप या दिव्यांगजनों के लिए सुलभ सक्षम एप के माध्यम से यह पता किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed