फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election Every time Netaji face is discussed among Delhiites

दिल्ली की राजनीति चेहरों पर टिकी, दिल्लीवासियों के बीच हर बार नेता जी का मुखड़ा होता है चर्चित

Tue, 14 Jan 2020 01:46 AM IST
Vikas Kumar परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly election Every time Netaji face is discussed among Delhiites
मोदी बनाम केजरीवाल - फोटो : Social Media

तेरे चेहरे में वो जादू है...फिल्मी गाने के चंद बोल दिल्ली की सियासत पर एकदम फिट बैठते हैं। यहां की राजनीति हमेशा से चेहरों पर टिकी है। इन चेहरों की एक अलग पहचान भी है। अब जब दिल्ली का चुनाव एकदम पास है तो इन्हीं चेहरों पर सियासत भी गरम है। भाजपा के मुख्य दावेदार पर विपक्षी दल मुद्दा भी बना चुके हैं। चेहरा चाहे भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हो या आप से वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। कांग्रेस से सोनिया गांधी हो या फिर राहुल और प्रियंका। एक बात तो तय है, दिल्ली की राजनीति में चेहरों को हमेशा से तवज्जो मिलती है और फिर सत्ता भी। इन्हीं चेहरों के सियासी गणित पर अमर उजाला की ये रिपोर्ट...

विज्ञापन


वर्ष 1952 से लेकर 2015 तक दिल्ली में सात बार विधानसभा चुनाव हुए और हर बार दिल्ली वालों के बीच एक अलग नेता का चेहरा खूब चर्चित हुआ है। भाजपा ने अपने चुनावों में तो मदन लाल खुराना, सुषमा स्वराज, डॉ. हर्षवर्धन, किरण बेदी के रूप में नेताओं के चेहरे जनता के सामने पेश किए। 
विज्ञापन

 

पहली बार तीन मुख्यमंत्री देखे दिल्ली ने

1952 की बात है। इस चुनाव में कांग्रेस के चौधरी ब्रह्मप्रकाश तो वर्ष 1993 के चुनाव में भाजपा के मदन लाल खुराना अभी तक जनता के बीच चर्चाओं में हैं। वर्ष 1993 में 49 विधायकों के साथ भाजपा सरकार बनी थी। हालांकि भाजपा सरकार के इस पंचवर्षीय कार्यकाल में दिल्ली वालों ने तीन मुख्यमंत्रियों को देखा, जोकि आज तक ऐसा नहीं हुआ है। 

पहली बार दो महिला थीं चुनावी रण में

ठीक इसी तरह साल 1998 में दिल्ली का जब विधानसभा चुनाव हुआ तो कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेता दिल्लीवालों में आज तक चर्चित हैं। ये चेहरे थे कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज। इससे पहले और अब तक दिल्ली में कभी भी दो महिलाओं की टक्कर के बीच चुनाव नहीं लड़ा गया। हालांकि ये वही चुनाव है जिसमें दिल्ली वालों ने सबसे ज्यादा अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल कम किया था। 

विज्ञापन

भाजपा ने फिर बदला चेहरा, हार मिली लेकिन सीट बढ़ीं

साल 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसने भी नेता जी के मुखड़े पर ही चुनाव हुआ। तब तक शीला दीक्षित भी जनता के बीच चर्चित थीं। भाजपा की ओर से ये दोनों ही चुनाव वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के फेस पर लड़ा। इसी का असर था दोनों चुनाव में भले ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वर्ष 2003 में पांच और 2008 में तीन सीटें बढ़ा ली थीं।

कांग्रेस-भाजपा के बीच तीसरा चेहरा

पांच विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली जब वर्ष 2013 में छठा विधानसभा चुनाव हुआ तो कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरा चेहरा जनता के बीच था, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल। इस चुनाव में भाजपा ने फिर से अपने नेता जी का चेहरा बदला। भाजपा की ओर से डॉ. हर्षवर्धन, कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल का चेहरा जनता के सामने था। चूंकि इसी चुनाव के वक्त देश में सिस्टम सुधार की मांग जोरों पर थी, इसका असर चुनाव पर दिखा और भाजपा को सर्वाधिक 33 फीसदी वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस को 24.6 और आम आदमी पार्टी को 29.5 फीसदी वोट ही मिले। हालांकि बहुमत हासिल न कर पाने के चलते आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ और दिल्ली में 49 दिन की सरकार बनी जोकि इससे पहले कभी नहीं देखने को मिला।

दिल्ली के सातवें चुनाव में भी मुखड़े का बोलबाला

दिल्ली के सातवें विधानसभा चुनाव-2015 में भी नेता जी के मुखड़े का फैक्टर ही सबसे ज्यादा चला और ऐतिहासिक परिणाम भी आए। इस चुनाव में पहली बार किसी एक राजनैतिक पार्टी को 50 फीसदी से भी ज्यादा 54.3 फीसदी वोट पड़ा और 67 विधायकों के साथ दिल्ली की सत्ता को संभाला। इस चुनाव में भी भाजपा ने अपने नेता जी का मुखड़ा बदला था और डॉ. हर्षवर्धन की जगह किरण बेदी को चुनाव मैदान में सबसे आगे रखा था जबकि कांग्रेस की ओर से शीला दीक्षित और अजय माकन के रूप में दो बड़े चेहरे जनता के बीच थे।

परिणाम आने के बाद भाजपा में बड़ा कद

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हर बार नए नेता को मैदान में उतारा, लेकिन परिणाम आने के बाद पार्टी में नेता का कद छोटा नहीं हुआ, बल्कि उन्हें और आगे मौके मिले। सुषमा स्वराज, विजय कुमार मल्होत्रा, डॉ. हर्षवर्धन संसद तक पहुंचे। जबकि किरण बेदी को राज्यपाल बनाया गया।

रोचक फैक्ट्स :

. 1952 से 2015 के बीच दिल्ली में 7 बार हो चुके हैं विधानसभा चुनाव।
. भाजपा की ओर से अब तक पांच बार बदले जा चुके हैं मुख्यनेता।
. कांग्रेस भी दो बार बदल चुकी है नेता जी के चेहरे।
. दिल्ली के लगातार पांच चुनाव में शीला दीक्षित रहीं कांग्रेस का चेहरा।
. भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा और आप पार्टी से अरविंद केजरीवाल दो-दो बार कर रह चुके हैं चुनावी चेहरे।
. जब-जब भाजपा ने बदले चेहरे, परिणाम के बाद नेता जी को मिला बड़ा स्थान।

कब-कब चेहरे बदले, वोट में फायदा

चुनाव जीतने वाली पार्टी-नेता वोट-फायदा (फीसदी में)
1952 कांग्रेस, चौधरी ब्रह्म प्रकाश 52.09
1993 भाजपा, मदन लाल खुराना 42.82
1998 कांग्रेस, शीला दीक्षित 47.76
2003 कांग्रेस, शीला दीक्षित 48.13
2008 कांग्रेस, शीला दीक्षित 40.31
2013 भाजपा, डॉ. हर्षवर्धन 33
2015 आप, अरविंद केजरीवाल 54.3
(नोट: 2013 में भाजपा को ज्यादा वोट मिले, लेकिन सरकार आप-कांग्रेस की 49 दिन के लिए बनी थी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed