फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP alleges- Election Commission raided Punjab CM Bhagwant Mann's house, EC denies

Delhi Polls: क्यों पंजाब CM भगवंत मान के घर पहुंची EC की टीम, जांच की वजह आई सामने; पैसों से जुड़ा निकला मामला

Thu, 30 Jan 2025 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Jan 2025 10:29 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने ट्वीट कर लिखा, वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे।

विज्ञापन
AAP alleges- Election Commission raided Punjab CM Bhagwant Mann's house, EC denies
भगवंत मान के घर पहुंचा चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर कपूरथला हाउस पर बृहस्पतिवार दिल्ली निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की एक टीम तलाशी लेने पहुंची। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि सीईओ दफ्तर को सी-विजिल एप पर शिकायत मिली थी कि कपूरथला हाउस से पंजाब नंबर की गाड़ियों से पैसे का हेर-फेर किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। उधर, इसकी सूचना मिलने के बाद पंजाब के सीएम मान, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पूरी पार्टी ने चुनाव आयोग पर हमला बोला।

विज्ञापन

खंगाले जा रहे सीसीटीवी
कपूरथला हाउस पहुंचे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनको पैसे बांटने की शिकायत मिली है। हमें 100 मिनट में शिकायत का निपटारा करना है। हमारी फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम यहां आई थी, जिसे अंदर नहीं जाने दिया गया। अधिकारियों ने कई बार मौके पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने अंदर जाने की गुजारिश की। शिकायत चुनाव आयोग के एप पर मिली थी। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ियों का लोकेशन पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप हमलावर, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
सूचना मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री निवास कपूरथला हाऊस में दिल्ली पुलिस ने रेड की। पूरे घर का चप्पा चप्पा तलाशा। मेरे परिवार की औरतों के कपड़े वाले संदूक तक की जांच की। उन्होंने सवाल किया कि इस जांच में क्या मिला इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के ऑफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर भाजपा वालों के घर हैं, क्या पुलिस उनके घर रेड मारने की हिम्मत दिखाएगी। यह केवल आम आदमी पार्टी और पंजाबियों के साथ ही ऐसा करने की इजाजत मिली हुई है। यह सब भाजपा की हार की बौखलाहट है। इस तरह एक मुख्यमंत्री के आवास पर रेड करना बहुत ही निंदनीय है।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर दिल्ली पुलिस रेड करने पहुंची है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर आरोप लगाया कि भाजपा पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं करता।

आप ने की छापेमारी की निंदा
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेता खुलेआम पैसे, जैकेट, साड़ियां, जूते बांट रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग सब देख कर भी चुप बैठे हैं। वहीं, मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत से डरी भाजपा। बौखलाहट में सीएम भगवंत मान जी के घर पर रेड करवा रही है।

भाजपा खुलेआम बांट रहे पैसे
दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास कपूरथला हाउस पर चुनाव आयोग की रेड पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त दी है। आप नेताओं ने इसे बदले की भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया। इस घटना पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस पर रेड करने पहुंची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुलेआम पैसे बांट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed