फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly election Detailed report on property related of many leaders

भाजपा प्रत्याशी आरपी सिंह 20 साल पुरानी गाड़ी पर कर रहे सवारी, अलका की संपत्ति हुई दोगुनी

Tue, 21 Jan 2020 03:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Jan 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election Detailed report on property related of many leaders
अलका लांबा और आरपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा की संपत्ति बीते पांच साल में दोगुनी हो गई है। वहीं, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और शकूरबस्ती से आम आदमी पार्टी  (आप) प्रत्याशी सत्येंद्र जैन की संपत्ति में मामूली कमी आई है। इन पर करोड़ों रुपये का कर बकाया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आरपी सिंह आज भी 20 साल पुरानी गाड़ी की सवारी कर रहे हैं। सोमवार को नामांकन के छठे दिन दिल्ली के चुनावी रण में उतरे कई नेताओं की संपत्ति से जुड़ीं जानकारियों पर विस्तृत रिपोर्ट। 

विज्ञापन


बैंक के कर्जदार जैन पर 13.32 करोड़ रुपये का आयकर बकाया 
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन की संपत्ति मामूली कमी आई है। वर्ष 2015 में जैन की कुल संपत्ति 8.08 करोड़ रुपये थी जबकि अब 8.07 करोड़ रुपये है। इनकी अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चल संपत्ति 2.45 और अचल 5.62 करोड़ रुपये है। इनके परिवार में 550 ग्राम सोने के जेवरात हैं। इनके नाम दो कार हैं। इन पर 74.28 लाख रुपये का बैंक कर्ज भी है। इसके अलावा दो आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं। सत्येंद्र जैन पर 13.32 करोड़ रुपये का आयकर भी बकाया है, जिसके लिए उन्होंने आयकर विभाग में चुनौती अपील दायर की हुई है। 2015 में 1.17 करोड़ रुपये का बैंक बकाया था। 
विज्ञापन


3.39 करोड़ रुपये की मालकिन हैं लांबा
कांग्रेस से चांदनी चौक प्रत्याशी अलका लांबा की संपत्ति में दोगुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इनकी कुल संपत्ति 3.39 करोड़ रुपये है। वर्ष 2015 के चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 1.39 करोड़ रुपये थी। इनके पास 2.80 करोड़ रुपये की अचल और 59.27 लाख रुपये की चल संपत्ति है। 2015 में इनकी चल संपत्ति 18.92 और अचल 1.21 करोड़ रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपी शर्मा की संपत्ति में 5.95 करोड़ रुपये का इजाफा
भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा की कुल संपत्ति 21.64 करोड़ रुपये हैं। इनके नाम चल 6.89 करोड़ और अचल संपत्ति 7.23 करोड़ रुपये है। जबकि पत्नी गीता शर्मा के नाम 2.73 करोड़ चल और 4.75 करोड़ रुपये अचल संपत्ति हैं। इनके पास मकान, गाड़ी, जेवरात इत्यादि है। 3.84 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज भी शामिल है। दो आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं। पांच साल में ये दो कारों के मालिक बन गए। 2015 में इनके पास 28.70 लाख रुपये के जेवरात थे जबकि अब 22.80 लाख रुपये की कीमत के ही बचे हैं। 

आरपी सिंह पर 2.21 करोड़ रुपये बकाया
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री आरपी सिंह आज भी 20 साल पुरानी कार पर सवारी करते हैं। राजेंद्र नगर सीट से नामांकन दाखिल करने वाले आरपी सिंह ने अपने एफिडेविट में बताया है कि उनके पास वर्ष 2000 मॉडल की क्वालिस गाड़ी है। जबकि इनकी पत्नी ममता सिंह के पास मारुति स्विफ्टहै। इनकी कुल संपत्ति 19.22 करोड़ रुपये हैं। साथ ही 2.21 करोड़ रुपये का बकाया भी है। इसके अलावा आरपी सिंह के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा भी चल रहा है। 


विजेंद्र गुप्ता की संपत्ति में भी इजाफा, जेवरात भी बढ़े
रोहिणी से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता की कुल संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2013 के चुनाव में इनकी कुल संपत्ति 8.08 करोड़ से 2015 के चुनाव में बढ़कर 8.58 करोड़ रुपये हुई थी। अब 2020 के विधानसभा चुनाव में इनकी कुल संपत्ति 10.87 करोड़ रुपये हैं। इनके पास एक कार है और जेवरात में भी वृद्धि हुई है। इन पर दो आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। दोनों ही केस आम आदमी पार्टी के मंत्रियों से जुड़े हैं। इन पर 52 लाख रुपये से ज्यादा का बैंक बकाया भी है। वहीं इनकी पत्नी शोभा गुप्ता पर 59.70 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed