फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election BJP releases fourth list of candidates Shikha Rai gets ticket from Greater Kailash

Delhi Assembly Election: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय को टिकट

Thu, 16 Jan 2025 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jan 2025 09:15 PM IST
सार

Delhi Assembly Election: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार को नौ प्रत्याशियों की अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी। 

विज्ञापन
Delhi Assembly Election BJP releases fourth list of candidates Shikha Rai gets ticket from Greater Kailash
बीजेपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। केंद्रीय चुनाव समिति से स्वीकृत चौथी सूची में नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित सीट भी शामिल हैं।

भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी। बुराड़ी विधानसभा सीट जनता दल (यूनाइटेड) के खाते में गई है। वहीं, देवली (सुरक्षित) सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अभी नामों की घोषणा नहीं की गई है।इसके अलावा पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी और मीनाक्षी लेखी, पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के नामों को लेकर चल रही चर्चा पर भी विराम लगा दिया है। पार्टी ने किसी को भी चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। भाजपा इस बार 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें 9 महिलाओं को अवसर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी सूची में बवाना विधानसभा सीट से रवींद्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा, संगम विहार से पार्षद चंदन कुमार चौधरी, ग्रेटर कैलाश से पार्षद शिखा राय, दिल्ली कैंट से भुवन सिंह तंवर, त्रिलोकपुरी विधानसभा से रविकांत उज्जैन, जिलाध्यक्ष संजय गोयल को शाहदरा, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ और गोकलपुर (एससी) सीट से प्रवीण निमेष को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

सिर्फ गांधीनगर सीट से टिकट काटा
भाजपा ने तीसरी सूची में मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटा, लेकिन मामला गंभीर होता देख करावल नगर की जगह मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया। करावल नगर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। पहली सूची में भाजपा ने अपने विधायकों वाली पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। केवल गांधीनगर से अनिल वाजपेयी को छोड़कर अन्य सभी चार सीटों पर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया।

आप से भाजपा में आए नेताओं को तरजीह
भाजपा ने आप से शामिल हुए अधिकांश नेताओं को टिकट दिया है। पटेल नगर से राजकुमार आनंद, बिजवासन से कैलाश गहलोत, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, छतरपुर से करण सिंह तंवर और पार्षद प्रियंका गौतम को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा दो मनोनीत सहित 15 पार्षदों व तीन पूर्व पार्षदों पर विश्वास जताया है। पहली सूची में तीन व दूसरी में 9 पार्षदों को टिकट मिला था। इनमें गजेंद्र दराल को मुंडका विधानसभा, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, प्रियंका गौतम को कोंडली, नीलम पहलवान को नजफगढ़, बल्लीमारान सीट से कमल बांगड़ी, मादीपुर से उर्मिला कैलाश गंगवाल, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, मटियाला से संदीप सहरावत, वजीरपुर से पूनम शर्मा, संगम विहार से चंदन चौधरी, उमंग बजाज को राजेंद्र नगर, अनिल गौड़ को सीलमपुर, सीलमपुर से कुमारी रिंकू व रोहतास बिधूड़ी (मनोनीत) तुगलकाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

बुराड़ी से जेडीयू व देवली से लोजपा उम्मीदवार
पिछले बार की तरह बुराड़ी सीट से जेडीयू के उम्मीदवार को उतारा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इस विधानसभा से शैलेंद्र कुमार को ही उतारा जा सकता है। सुरक्षित सीट देवली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। दो सीटों पर नाम की अभी घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed