फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2025 Who will win the Moti Nagar assembly seat in West Delhi

Delhi Election 2025: मोती नगर विधानसभा सीट...  भाजपा के गढ़ में आप ने की सेंधमारी, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Sun, 05 Jan 2025 07:10 AM IST
विजय पुंडीर राम नरेश/सिमरन,
राम नरेश/सिमरन, Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Jan 2025 07:10 AM IST
सार

वर्ष 1993 में बनी इस सीट पर लगातार 20 सालों तक भाजपा का कब्जा रहा, लेकिन, 2015 में आप के उम्मीदवार शिवचरण गोयल ने भाजपा के सुभाष सचदेवा को हराया था।

विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2025 Who will win the Moti Nagar assembly seat in West Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम दिल्ली की मोती नगर विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है। इसे पंजाबी-सिख बहुल इलाकों में गिना जाता है। वर्ष 1993 में बनी इस सीट पर लगातार 20 सालों तक भाजपा का कब्जा रहा, लेकिन, 2015 में आप के उम्मीदवार शिवचरण गोयल ने भाजपा के सुभाष सचदेवा को हराया था। वर्ष 2020 में भी आप यहां से जीती थी। वहीं, कांग्रेस एक बार भी यहीं से खाता नहीं खोल पाई है।

विज्ञापन


फिलहाल, आप ने दोबारा से शिवचरण गोयल को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने राजेंद्र नामधारी को उतारा है। यहां के प्रमुख इलाकों में पूर्वी पंजाबी बाग, कीर्ति नगर और मानसरोवर गार्डन हैं। इन पॉश इलाकों के साथ यहां एक भी अनधिकृत कॉलोनी नहीं है। जखीरा और कीर्ति नगर में फर्नीचर की बड़ी मार्केट है। इसके अलावा कुछ झुग्गी बस्तियां भी हैं।
विज्ञापन


प्रमुख मुद्दे : पार्किंग, ट्रैफिक जाम, गंदे पानी की सप्लाई, स्वच्छता, सुरक्षा।

इलाके में पार्क की हालत दयनीय है। यहां की सफाई व्यवस्था भी भगवान भरोसे है। कई दिनों तक कूड़ा सड़ता रहता है। देशभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। वहीं, यहां पर गंदगी देखने को मिल जाएगी। - अलका
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्ति नगर में सड़कों की हालत खस्ता है। कई बार लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। रात के समय यहां पर बाहर निकलने में डर लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बुजुर्गों को करना पड़ता है। -अभिषेक आनंद

इलाके में जल निकासी की समस्या अभी भी कायम है। इस दिशा में अभी और कार्य होना चाहिए। जिस इलाके में विकास की जितनी अधिक जरूरत है, वहां उतने विकास कार्य होने चाहिए।  - शशि शर्मा


इलाके में सीवेज समस्या बेहद खराब है। साथ ही, जल निकास की समस्या अभी भी दुखती रग है। सफाई की ओर अभी और भी ध्यान देने की जरूरत है। जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं की संख्या बढ़नी चाहिए। -सुभाष चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed