Delhi Election 2020 : योगी बोले- पाकिस्तान का मंत्री केजरीवाल के पक्ष में बयान क्यों दे रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अपने आखिरी दौर में है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकासपुरी में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। बता दें योगी ने दिल्ली में अब तक सात रैलियों को संबोधित किया है।
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in Delhi's Vikaspuri: Why a Pakistani minister is making statements in support of Arvind Kejriwal? Because he knows that only Kejriwal can feed biryani to protesters in Shaheen Bagh. #DelhiElections pic.twitter.com/AOVrQhHvfG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 3, 2020
विकासपुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पाकिस्तान का मंत्री अरविंद केजरीवाल के पक्ष में बयान क्यों दे रहा है। क्योंकि उसे पता है कि सिर्फ केजरीवाल ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला सकते हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ केजरीवाल की सहानुभूति है, ये देश की सेना से सुबूत मांगते हैं, उनकी सहानुभूति दिल्ली की जनता से नहीं शाहीन बाग वालों से है।
उन्होंने कहा कि शाहीन बाग के जाम ने पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है। नागरिकता संशोधन के खिलाफ जो धरने पर बैठे हैं वो अवैध हैं, शाहीन बाग तो बहाना है, असली निशाना तो वो है जिसका वो समाधान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल उनके साथ खड़े हैं, जो भारत के टुकड़े होने के नारे लगाते हैं।
योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने खुद खांसते-खांसते दिल्ली वालों को खांसने पर मजबूर कर दिया। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की भावना के साथ खिलवाड़ किया।