फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020 pm modi dwarka rally dushyant chautala jat voters bjp aap kejriwal

मोदी बोले- 8 फरवरी को छुट्टी नहीं है, राष्ट्रविरोधी लोगों की छुट्टी करने का दिन है

Tue, 04 Feb 2020 06:28 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क/डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 04 Feb 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 pm modi dwarka rally dushyant chautala jat voters bjp aap kejriwal
pm modi - फोटो : bjp twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को द्वारका में दूसरी रैली को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोला। मोदी ने कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए। मोदी ने द्वारका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लागू करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करने के लिए आप पर निशाना साधा और पूछा कि अगर दिल्ली निवासी शहर के बाहर बीमार पड़ जाते हैं तो क्या ‘मोहल्ला क्लीनिक’ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने देखा है कि आप सरकार कैसे घृणा की राजनीति करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग कहते हैं कि देश बदल गया है, अब दिल्ली बदलने का समय है। दिल्ली को ऐसी सरकार की जरूरत नहीं है जो दुश्मनों को हम पर हमला करने का मौका दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • वोटिंग से चार दिन पहले भाजपा के पक्ष में ऐसा माहौल बना है, जिससे कई लोगों की नींद उड़ गई है। कल पूर्वी दिल्ली में और आज यहां द्वारका में ये साफ हो गया है कि 11 फरवरी को क्या परिणाम आने वाले हैं।


 

  • दिल्ली को बदलने के लिए राष्ट्रहित के भाव को बुलंद रखने के लिए आपके इस जोश और जुनून को मैं आदर पूर्वक नमन कर करता हूं। 
  • पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के ये चुनाव, इस दशक का पहला चुनाव है। ये दशक, भारत का दशक होने वाला है और भारत की प्रगति उसके आज लिए गए फैसलों पर निर्भर करेगी। आज एक तरफ इन फैसलों को लेने वाला पक्ष है और दूसरी तरफ इन फैसलों के खिलाफ खड़ा विपक्ष है। 
  • सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दिल्ली और देश के हित में इस बार एकजुट, एक स्वर, पूरी ताकत के साथ हमें खड़े होना है। दिल्ली को दोष देने वाली नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए। दिल्ली को रोड़े अटकाने वाली और नफरत फैलाने वाली राजनीति से मुक्ति चाहिए।
  • मोदी ने कहा कि दिल्ली को उलझाने वाली नहीं, सुलझाने वाली राजनीति चाहिए। दिल्ली को विकास की योजनाएं रोकने वाला नहीं, सबका साथ-सबका विकास पर विश्वास करने वाला नेतृत्व चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लागू करने से दिल्ली सरकार ने मना कर दिया है। दिल्ली के गरीबों का क्या गुनाह है, जो उन्हें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता? दिल्ली में ऐसी बेदर्द सरकार बैठी है जिसे दिल्ली वालों की जिंदगी की परवाह नहीं है। दिल्ली के बेघर लोगों का क्या अपराध है कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत अपना घर नहीं मिलता?
  • मोदी ने कहा दिल्ली के किसानों का क्या कसूर है जो उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलता। दिल्ली के यात्रियों का क्या कसूर है, जो मेट्रों के चौथे चरण के विस्तार को 2 साल तक मंजूरी नहीं दी गई। पिछले 5 साल में केंद्र सरकार ने जिस स्पीड और स्केल से काम किया है, वो अपने आप में अभुतपूर्व है। स्वतंत्रता के बाद से कभी भी इतनी तेजी से काम नहीं हुआ है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि आज आयुष्मान भारत योजना जितने लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है, वो अमेरिका, कनाडा जैसे देशों की कुल जनसंख्या के बराबर है।स्वच्छ भारत मिशन से केंद्र सरकार ने जितने शौचालय बनाए हैं, उसकी संख्या मिस्र की जनसंख्या से भी ज्यादा है। उज्ज्वला योजना से हमने गरीब माताओं को जितने गैस कनेक्शन दिए हैं, वो करीब जर्मनी की जनसंख्या के बराबर है।

Delhi Assembly Election 2020 pm modi dwarka rally dushyant chautala jat voters bjp aap kejriwal
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला
  • कोई दिल्लीवासी किसी काम से बाहर गया वहां बीमार हो गया  तो ये मोहल्ला क्लीनिक वहां जाएगा क्या। लेकिन आयुष्मान योजना लागू होती तो वहां भी मुफ्त में उपचार हो जाता। एक भी जिंदगी बच जाती तो बहुत सन्तोष होता। लेकिन यहां की सरकार को आपकी जिंदगी की परवाह नहीं है।
  • किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को नहीं मिलता।
  • मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार को लंबे समय तक इजाजत नहीं दी गई।
  • भारत को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जो आतंकी हमलों के समय देश को कमजोर करे। सर्जिकल स्ट्राइक के समय इन्हें ही सबूत मांगे थे। इन्हें सजा मिलनी चाहिए या नहीं। गुस्सा बरकरार है या नहीं 8 फरवरी को इन्हें बताइए। देश का साथ देने वाली सरकार चाहिए।
  • बाटला हाउस के आतंकियों  के लिए रो सकते हैं ये लोग, लेकिन देश का साथ नहीं दे सकते। 
  • दिल्ली वाले हर चीज बारीकी से देख रहे हैं। वो चाह रहे थे किसी तरह से साल, दो साल टाल दिया जाए। लेकिन ये भाजपा है, 40 लाख लोगों को उनका हक मिल गया कच्ची कॉलोनी को पक्का करने का काम पूरा हुआ। कच्ची कॉलोनी के बोर्ड विकास करेंगे।  
  • पीएम ने कहा, मैं भी दिल्ली की रोटी खाता हूं, आपका नमक खाया है, करके दिखाऊंगा। 
  • यहां सरकार पर बैठे लोग पुलिस के लिए कितने अभद्र शब्द इस्तेमाल किया था, याद है। पुलिस वालों ने 33 हजार से ज्यादा बलिदान दिया है। हमने नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण कराया है।
  • यहां राशनकार्ड बनवाने में कैसी कैसी समस्याएं थीं उनका जिक्र नहीं करना चाहता। गरीब बेटी को साइकिल और स्कूटी देने का स्वागत करता हूं। गरीब बेटी की शादी में दो लाख मिले, सुकन्या योजना में यह निश्चित किया। 
  • 8 फरवरी को छुट्टी नहीं है, यह राष्ट्रविरोधी लोगों की छुट्टी करने का दिन है

 

दुष्यंत चौटाला का कांग्रेस पर हमला

रैली में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगले 48 घंटे बहुत अहम हैं। इन 48 घंटे के अंदर हमें देश के भविष्य का फैसला करना है। जनता पार्टी की सरकार थी तब इस क्षेत्र की चौधरी देवी लाल ने विकसित करवाया। जिन्होंने 15 साल शासन किया वे 70 सीटों पर उतारने के लिए उम्मीदवार नहीं पा रहे।

केजरीवाल पर बरसे प्रवेश वर्मा

वहीं, द्वारका रैली में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी नजर आए जिनपर 4 दिन की पाबंदी लगी थी। इस दौरान प्रवेश ने कहा कि हम सब दिल्ली के बेटे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा और मदनलाल खुराना भी दिल्ली के बेटे थे। उन्होंने  दिल्ली का बहुत विकास किया। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल भारत मां का नालायक बेटा है। वो इमामों को वेतन बांटता है। अब चुनाव के समय उन्हें हनुमान जी याद आ रहे हैं।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि आपको देश पर जान लुटाने वालों का सम्मान करते हुए 8 तारीख को कमल का बटना दबाना है। इस दौरान उन्होंने कहा 'भारत माता की जय' का नारा ऐसे लगाएं कि आवाज शाहीन बाग और पाकिस्तान तक जाए।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपने प्रचार में 1400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मगर दिल्ली के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। प्रवेश ने कहा कि आपने तीन नंबर वाला ताला चुन कर गलत कर दिया। ऊपर से नीचे तक एक नंबर सेट कीजिए। दिल्ली में कोई और केंद्र में कोई और वाला प्रयोग बंद कीजिए।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि भगवान आपको इस महान युद्ध में विजय दिलाए। भगवान कृष्ण ने कहा है  कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो। केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में नटवरलाल ने कोई काम नहीं किया। अगर अरविंद केजरीवाल मुझ से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ें, अगर वे पास हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। क्योंकि नटवरलाल ने एक भी स्कूल, कॉलेज का काम नहीं किया है।

केजरीवाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया बस मोदी पर आरोप लगाए। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अंतिम छह महीने में क्या पाकिस्तान ने काम करने दिया? केजरीवाल ने कहा कि वो पांच साल तक लगातार मुफ्त बिजली-पानी देंगे। मगर केजरीवाल कागज नहीं दिखा सकते कि ये योजना पांच साल के लिए चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed