फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020 : केजरीवाल की शाह को चुनौती...कोंडली में शाह और प्रियंका की रैली..हर अपडेट

Wed, 05 Feb 2020 08:38 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 05 Feb 2020 08:38 PM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां अपने चरम पर है। आप, भाजपा और कांग्रेस, तीनों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रैलियों और जनसभाओं का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर भी नेताओं के बीच जंग छिड़ गई है। चुनाव प्रचार के लिए सभी के पास अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में चुनाव की हर खबर से अपडेट रहना आपके लिए जरूरी है। यहां एक साथ पढ़ें दिल्ली चुनाव से संबंधित हर खबर-

विज्ञापन
Delhi Election 2020 Live News Updates in Hindi AAP BJP Congress campaign news EC
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:01 PM, 05-Feb-2020
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि भाजपा वोट के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, मगर उन्होंने खुद ऐसा किया। फायरिंग से कुछ घंटे पहले उस युवक के फोन की मेमोरी डिलीट की गई थी। यह सांप्रदायिक विभाजन और वोट की राजनीति है। हमने कार्रवाई की मांग की है।
 
07:50 PM, 05-Feb-2020
प्रियंका गांधी ने दिल्ली के हौज काजी इलाके में रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाइयों और बहनों मैं देर से आने के लिए माफी चाहती हूं। मैं जाम में फंस गई थी। आप और भाजपा ने पिछले पांच सालों में कोई भी नई सड़क नहीं बनाई है। अगर मैं शीला दीक्षित जी की मैट्रो से आती तो, मैं दस मिनट में पहुंच जाती।  
 
विज्ञापन
06:11 PM, 05-Feb-2020

भाजपा के समर्थन में खली ने किया प्रचार

चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुमन गुप्ता के समर्थन में बुधवार को महाबली खली प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान खली को देख इलाके के लोग खूब उत्साहित नजर आए। 
06:02 PM, 05-Feb-2020
राहुल का मोदी-केजरीवाल पर हमला

कोंडली में कांग्रेस की रैली में बोले राहुल गांधी-  नरेंद्र मोदी जी और केजरीवाल जी लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भारत में हर कोई देशभक्त है। ये लोगों को बांटने का तरीका है।   
 
 
05:19 PM, 05-Feb-2020

'आप' के प्रायोजित षडयंत्र का हिस्सा है शाहीन बाग: मीनाक्षी लेखी

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि शाहीन बाग का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के प्रायोजित षडयंत्र का हिस्सा है और इसका खर्च 'आप' के खाते में डाला जाना चाहिए। लेखी ने दावा किया कि शाहीन बाग के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के लोग शामिल हैं और वहां पिछले दिनों गोली चलाने वाला शख्स भी आप का सदस्य पाया गया।
 
03:12 PM, 05-Feb-2020

कोंडली में प्रियंका गांधी की जनसभा

कोंडली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली शुरू होने वाली है, जिसे लेकर समर्थकों और जनता की भारी भीड़ इकट्ठा है। यहां से अमरीश गौतम कांग्रेस के विधायक उम्मीदवार हैं। अमरीश सिंह ने संविधान की प्रति और गुलाब देकर राहुल गांधी का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 05-Feb-2020

अमित शाह को केजरीवाल की चुनौती

केजरीवाल ने गुरुवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए अमित शाह को खुली बहस के लिए चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अब किसी कार्यकर्ता  से तुलना कर के मैदान छोड़ने की बात मत कीजिएगा। अगर आप मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम नहीं बता सकते तो उन संभावित चेहरों के नाम ही बता दीजिए जो आपके मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 
12:57 PM, 05-Feb-2020

भाजपा को चुनाव की चिंता सता रही है: ओवैसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संसद का सत्र 11 फरवरी को समाप्त होगा, यह घोषणा 8 फरवरी के बाद हो सकती थी। ऐसा लगता है जैसे दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा चिंतित है।
 
11:05 AM, 05-Feb-2020

मैं हनुमान भक्त हूं: केजरीवाल

वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा एंटी-हिंदू कहे जाने पर केजरीवाल ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैं कहां से एंटी-हिंदू हूं? मैं हनुमान भक्त हूं। मुझसे पूछा गया कि क्या मुझे हनुमान चालिसा आती है, मैंने सुना दिया। भाजपा को इसमें भी समस्या है। इसके साथ ही शाहीन बाग की गोलीबारी में 'आप' का हाथ होने के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा कि गोली चलवाना हमारे बस की बात ही नहीं है।
10:56 AM, 05-Feb-2020

यह सब भाजपा का षडयंत्र है: केजरीवाल

आप नेताओं के साथ कपिल गुर्जर की फोटो को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर कपिल का आम आदमी पार्टी के साथ कोई संबंध है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव से ठीक पहले भाजपा का पॉलिटिकल स्टंट है। प्रवेश वर्मा द्वारा उन्हें आतंकवादी कहे जाने को लेकर केजरीवाल ने कहा कि मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। मैं अपने परिवार और बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया, बल्कि खुद को देश सेवा में लगाया। आईआईटी में पढ़ने वाले मेरे सहपाठी आज विदेश चले गए हैं, लेकिन मैंने आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed