फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020 kejriwal road show in matiala

Delhi Election 2020: दिल्ली के मटियाला में केजरीवाल ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़ 

Thu, 23 Jan 2020 06:39 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 23 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020 kejriwal road show in matiala
Delhi Assembly election 2020: Arvind Kejriwal - फोटो : twitter

चुनावी प्रचार को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला, जिसमें पार्टी के अनेक समर्थक शामिल थे। केजरीवाल पीले रंग की खुली जीप में सवार थे। मटियाला विधानसभा की तंग गलियों में जैसे-जैसे उनकी जीप आगे बढ़ रही थी, वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे और उनसे हाथ भी मिला रहे थे।

विज्ञापन


उनके साथ मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव भी थे। मुफ्त चिकित्सा और बिजली समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं के समर्थन में तख्तियां हाथ में लिए आप समर्थक ‘लगे रहो केजरीवाल’ की धुन पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घर के पास से रोड शो गुजरते देख 42 वर्षीय गृहिणी शकुंतला देवी भी  ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारे पास दिल्ली में आप जैसी पार्टी के लिए मतदान करने का विकल्प है, वरना हमें भाजपा या कांग्रेस में से किसी एक को वोट देना पड़ता। अब तक जितने भी दलों को मैंने देखा है, उनकी तुलना में आप ने सबसे अधिक काम किया है। 


रमेश गौड़ ने कहा कि वह भी आगामी चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक कांग्रेस समर्थक हूं लेकिन मैं आप के लिए मतदान करूंगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले पांच साल में वे अपने वादों को पूरा करते हैं या नहीं। 

चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में केजरीवाल दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर ‘टाउन हॉल’ सत्र करेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो भी निकालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed