{"_id":"5e299b178ebc3e4b2736d60a","slug":"delhi-assembly-election-2020-kejriwal-road-show-in-matiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: दिल्ली के मटियाला में केजरीवाल ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: दिल्ली के मटियाला में केजरीवाल ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़
Thu, 23 Jan 2020 06:39 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly election 2020: Arvind Kejriwal
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी प्रचार को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकाला, जिसमें पार्टी के अनेक समर्थक शामिल थे। केजरीवाल पीले रंग की खुली जीप में सवार थे। मटियाला विधानसभा की तंग गलियों में जैसे-जैसे उनकी जीप आगे बढ़ रही थी, वह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे और उनसे हाथ भी मिला रहे थे।
विज्ञापन
उनके साथ मटियाला के विधायक गुलाब सिंह यादव भी थे। मुफ्त चिकित्सा और बिजली समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं के समर्थन में तख्तियां हाथ में लिए आप समर्थक ‘लगे रहो केजरीवाल’ की धुन पर थिरक रहे थे।
विज्ञापन
आज सुबह मटियाला, उत्तम नगर और विकासपुरी की जनता से की सीधे मुलाक़ात। बहुत शानदार माहौल था। pic.twitter.com/CQkRWiVoWS
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 23, 2020
विज्ञापन
अपने घर के पास से रोड शो गुजरते देख 42 वर्षीय गृहिणी शकुंतला देवी भी ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारे पास दिल्ली में आप जैसी पार्टी के लिए मतदान करने का विकल्प है, वरना हमें भाजपा या कांग्रेस में से किसी एक को वोट देना पड़ता। अब तक जितने भी दलों को मैंने देखा है, उनकी तुलना में आप ने सबसे अधिक काम किया है।
रमेश गौड़ ने कहा कि वह भी आगामी चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक कांग्रेस समर्थक हूं लेकिन मैं आप के लिए मतदान करूंगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले पांच साल में वे अपने वादों को पूरा करते हैं या नहीं।
चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में केजरीवाल दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर ‘टाउन हॉल’ सत्र करेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो भी निकालेंगे।